Breaking News
मध्य पूर्व संकट: होर्मुज जलडमरूमध्य में थाई जहाज पर हमला; चालक दल के 3 सदस्य लापता‘माइक्रोवेव, इंडक्शन का उपयोग करें’: आईआरसीटीसी ने विक्रेताओं से खाना पकाने के तरीकों को बदलने के लिए कहा क्योंकि ईरान युद्ध के कारण एलएनजी प्रवाह बाधित हो गया हैरियल एस्टेट निवेश: प्लॉट किए गए विकास क्या हैं और इस प्रकार की रियल एस्टेट में निवेश के लिए 10 युक्तियाँएनसीईआरटी ने ‘न्यायिक भ्रष्टाचार’ अध्याय के लिए माफी मांगी, आठवीं कक्षा की किताब वापस ली। भारत समाचारकानूनों में लैंगिक भेदभाव खत्म करने के लिए यूसीसी कुंजी: सुप्रीम कोर्ट | भारत समाचारअमेरिका-ईरान युद्ध का प्रभाव: भारत भविष्य में तेल, एलपीजी, एलएनजी आपूर्ति व्यवधानों से खुद को कैसे बचा सकता है?ईरान युद्ध: सऊदी अरब, इराक, संयुक्त अरब अमीरात और कुवैत ने तेल उत्पादन में कटौती की क्योंकि होर्मुज व्यवधान ने ऊर्जा बाजारों को प्रभावित कियाईरान युद्ध: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट एक महीने के भीतर वैश्विक तेल आपूर्ति को रोक सकता है, पुतिन ने चेतावनी दीरिलायंस, अंबुजा सीमेंट्स और अन्य: 10 मार्च को देखने लायक शीर्ष स्टॉकभारत हथियार आयात: ‘मेक-इन-इंडिया’ फोकस के बावजूद, भारत दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा हथियार खरीदार बना हुआ है: SIPRI रिपोर्ट | भारत समाचार

नौतनवां थानाध्यक्ष के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई पीस कमेटी की बैठक:

Published on: 14-01-2024

विनोद प्रजापति उर्फ सनोज कि रिपोर्ट

नौतनवां। अयोध्या में होने वाली भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रविवार को थाना नौतनवां अंतर्गत अड्डा बाजार चौकी के भैसहियां पाठक मे थानाध्यक्ष मनोज कुमार राय व चौकी प्रभारी अड्डा बाजार भूपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें 22 जनवरी प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं आपसी सौहार्द भाईचारे के साथ स्थानीय मंदिरों में मनाए जाने दीपोत्सव कार्यक्रम को लेकर चर्चा हुई। शांति समिति बैठक मे ग्राम प्रधान, व प्रधान प्रतिनिधि सहित समस्त ग्रामवासियों को थानाध्यक्ष मनोज कुमार राय ने कहा कि 22 जनवरी देश व समाज के लिए बड़ा अहम दिन है आप सभी लोगो के धैर्य की जरूरत है। सभी लोग गांवो मे प्रचार प्रसार करा दे कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दिन गाँव के मंदिरों की साफ सफाई कर वही पर पूजा पाठ व भजन कीर्तन करे। चौकी प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि आप लोग ग्रामीणों को जागरूक करे कि गांवो के मंदिरो मे साफ सफाई कर पूजा पाठ करे चौकी प्रभारी ने कहा कि गांव में अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति मिले तो तुरंत सूचना करें। इस मौके पर थानाध्यक्ष मनोज कुमार राय, चौकी प्रभारी भूपेंद्र सिंह, प्रधान प्र. विजय शंकर शुक्ला, समाज सेवी युनुस खान, जय शुक्ला, ग़ुलाम रसुल, वसीम, रोजगार सेवक फकरुद्दीन, टींकू शुक्ला, प्रधान सेवक, शैलेश पांडेय, सहित अन्य ग्रामीण लोग मौजूद रहे।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।