Breaking News
खोसला ने एलोन के घोसला पर छापा मारा: तकनीकी कर्मचारियों से मस्क की टेस्ला और स्पेसएक्स छोड़ने का आह्वान किया‘वैश्विक माहौल में उथल-पुथल’: भारत-यूरोपीय संघ ‘ऐतिहासिक’ एफटीए के बाद पीएम मोदी की ‘डबल इंजन’ पिचनासा ने डार्क मैटर: ब्रह्मांड के छिपे ढांचे के बारे में नई जानकारी साझा की है।अमेरिका में शीतकालीन तूफ़ान का कहर: कम से कम 30 मरे, पांच लाख से अधिक बिजली के बिना – वह सब जो आपको जानना आवश्यक हैअमेरिका में बर्फ़ीला तूफ़ान: विभिन्न क्षेत्रों में सर्दी के मौसम के भीषण प्रकोप से कम से कम 25 लोगों की मौत; 750,000 बिजली के बिना रह गएकनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के मार्च में भारत आने की संभावना: एजेंडे में यूरेनियम, व्यापार समझौता; चीन की धुरी के कुछ दिनों बाद आता है‘जो भी उनके खिलाफ आएगा वह पूरी तरह से नष्ट हो जाएगा’: टी20 विश्व कप से पहले भारत के अपराजेय दिखने पर इरफान पठान ने दुनिया को दी चेतावनी | क्रिकेट समाचारज़मीन में निवेश करने से पहले जानने योग्य 8 महत्वपूर्ण बातेंलाल झंडों के बावजूद, कर्नाटक ने बेंगलुरु में 22 दलित और ओबीसी मठों को 255 करोड़ रुपये की जमीन दी। बेंगलुरु समाचारचीन के शीर्ष जनरल पर आधिकारिक पदोन्नति के बदले अमेरिका को परमाणु रहस्य लीक करने का आरोप: रिपोर्ट

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने झारखंड विधान सभा में राज्य सरकार द्वारा पेश किए गए बजट 2024-25 पर प्रतिक्रिया दी

Follow

Published on: 27-02-2024

मुख्यमंत्री ने कहा – यह बजट आत्मनिर्भर झारखंड की परिकल्पना को पूरा करेगा

मुख्यमंत्री ने कहा – बजट में किसान, मजदूर, गरीब, जरूरतमंद सहित सभी वर्गों का रखा गया ख्याल

★ गरीब कल्याण, सर्वसमावेशी तथा जन आकांक्षा के अनुरूप है बजट 2024-25

★ किसानों को राहत देने वाला बजट

★ बजट में सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक उत्थान का रखा गया है पूरा ख्याल

रांची (झारखंड)। श्री चम्पाई सोरेन ने आज राज्य सरकार द्वारा पेश किए गए बजट 2024-25 की सराहना करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जन आकांक्षाओं का बजट है। राज्य सरकार ने जनता के विश्वास एवं उम्मीद के अनुरूप बजट बनाने का कार्य किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने आज 1 लाख 28 हजार 900 करोड़ रुपए का बजट पेश किया है। हमारी सरकार ने राज्य के किसानों को राहत देने का कार्य किया है। बजट में किसानों की ऋण माफी को 50 हजार से बढ़ाकर 2 लाख रुपए कर दिया गया है। इस ऋण माफी योजना के अंतर्गत एनपीए हुए खाता धारक किसानों को भी शामिल करने का प्रावधान किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अबुआ आवास के तहत 20 लाख पात्र गरीब परिवारों को तीन कमरे का पक्का मकान बनाने का लक्ष्य रखा गया है। कई मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना जैसे पटमदा, पीरटाड़ और पलामू इत्यादि कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सर्वजन पेंशन योजना में उम्र सीमा बदलाव किए गए हैं, एसटी-एससी और महिला के लिए उम्र सीमा 60 वर्ष से घटाकर 50 वर्ष कर दी गई है। 2500 नए आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण भी किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आत्मनिर्भर झारखंड की परिकल्पना को पूरा करने वाला बजट है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में उद्योग विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। राज्य में निवेशकों को पूरी सुविधाएं एवं बेहतर माहौल प्रदान की जा रही है, ताकि औद्योगिक प्रतिष्ठानों का अधिष्ठापन सुगमता पूर्वक की जा सके।

शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर विशेष फोकस

मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट 2024-25 में 19 नए महाविद्यालय स्थापित किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। 4 महिला महाविद्यालय का निर्माण किए जाएंगे। रांची में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जाएगी। रिनपास की जमीन पर एक मेडिको सिटी की स्थापना भी की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले वित्तीय वर्ष में 90 हजार परिवारों को ग्रामीण महिला उद्यमिता से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रीन कार्ड में 5 लाख की वृद्धि की गई है। अब कुल 25 लाख ग्रीन कार्ड होंगे। घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को आप 100 यूनिट की जगह 125 मिनट नि:शुल्क बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा, खेल, कौशल विकास सहित कई सेक्टर में विशेष प्रावधान किए गए हैं जिससे राज्य के युवा निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।