Breaking News
‘अगला हमला और भी भयानक होगा’: ट्रम्प की ईरान को सख्त चेतावनी; तेहरान ने बातचीत खारिज कीएयर इंडिया दुर्घटना: सुप्रीम कोर्ट स्वतंत्र जांच की मांग वाली याचिकाओं पर सुनवाई के लिए सहमत हो गया। भारत समाचार‘बड़े और कठिन फैसले का इंतजार है’: मनोज तिवारी ने चेतावनी दी कि अगर भारत टी20 विश्व कप का बचाव करने में विफल रहा तो गौतम गंभीर की नौकरी खतरे में पड़ सकती है | क्रिकेट समाचार‘दुर्घटनाओं को निमंत्रण’: मुंबई के पास 4-लेन पुल अचानक घटकर 2 रह गया; एमएमआरडीए ने डिजाइन में खामी से इनकार किया | मुंबई समाचारअगर बच्चे प्रेम विवाह का विकल्प चुनते हैं तो परिवार उनका बहिष्कार करें: एमपी ग्राम पंचायत। इंदौर समाचारखोसला ने एलोन के घोसला पर छापा मारा: तकनीकी कर्मचारियों से मस्क की टेस्ला और स्पेसएक्स छोड़ने का आह्वान किया‘वैश्विक माहौल में उथल-पुथल’: भारत-यूरोपीय संघ ‘ऐतिहासिक’ एफटीए के बाद पीएम मोदी की ‘डबल इंजन’ पिचनासा ने डार्क मैटर: ब्रह्मांड के छिपे ढांचे के बारे में नई जानकारी साझा की है।अमेरिका में शीतकालीन तूफ़ान का कहर: कम से कम 30 मरे, पांच लाख से अधिक बिजली के बिना – वह सब जो आपको जानना आवश्यक हैअमेरिका में बर्फ़ीला तूफ़ान: विभिन्न क्षेत्रों में सर्दी के मौसम के भीषण प्रकोप से कम से कम 25 लोगों की मौत; 750,000 बिजली के बिना रह गए

पांचवें चरण की मतदान की तैयारी पूरी, मतदानकर्मी पहुंचे मतदान केंद्रों पर : के. रवि कुमार

Follow

Published on: 19-05-2024

तीन संसदीय क्षेत्रों में कुल 58,34,618 मतदाता करेंगे मतदान

अभी तक 121 करोड़ 91 लाख की हो चुकी है अवैध सामग्री और नकदी की जब्ती

रांची (झारखंड)। निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड के. रवि कुमार ने कहा है कि पांचवें चरण के मतदान की तैयारी पूरी हो चुकी है। सभी बूथ व्यवस्थित किये जा चुके हैं। मतदानकर्मी मतदान केंद्रों पर पहुंच चुके हैं। मतदाताओं को सुविधाजनक ढंग से मतदान केंद्र जाकर मतदान कराने के लिए तमाम उपाय किये गए हैं। इस फेज में तीन संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों से जुड़े सात जिले समाहित हैं। यहां कुल 58,34,618 मतदाता हैं। इनमें 29,99,233 पुरुष और 28,35,329 महिला मतदाता हैं।

कुल बूथों की संख्या 6705 है। इनमें से 575 बूथ शहरी क्षेत्र में और 6130 बूथ ग्रामीण इलाके में हैं। इनमें से 73 बूथ महिलाओं, 13 बूथ दिव्यांगों और 13 बूथ युवाओं के द्वारा संचालित होंगे। वहीं 36 यूनिक बूथ हैं, जो उस क्षेत्र की पहचान से जुड़े होंगे। वह रविवार को निर्वाचन सदन, धुर्वा में प्रेस वार्ता कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि पांचवें चरण में चतरा, हजारीबाग और कोडरमा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में सोमवार को मतदान होना है। मतदान सुबह सात बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। जिस बूथ पर शाम पांच बजे तक मतदाता कतार में होंगे, उनके मतदान तक मतदान प्रक्रिया जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि चतरा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 16,89,926 मतदाता हैं।

जिनमें 8,61,959 पुरुष और 8,27,965 महिला मतदाता हैं। चतरा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 1899 बूथ हैं। उनमें 112 शहरी क्षेत्र में और 1787 ग्रामीण इलाके में हैं। इनमें से 16 बूथ महिलाओं, 4 बूथ दिव्यांगों और 3 बूथ युवाओं के द्वारा संचालित होंगे। वहीं इस संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में 5 यूनिक बूथ हैं।

उन्होंने बताया कि कोडरमा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 22,05,318 मतदाता हैं। जिनमें 11,40,049 पुरुष और 10,65,246 महिला मतदाता हैं। इस संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 2552 बूथ हैं। उनमें 136 शहरी क्षेत्र में और 2416 ग्रामीण इलाके में हैं। इनमें से 23 बूथ महिलाओं, 1 बूथ दिव्यांगों और 4 बूथ युवाओं के द्वारा संचालित होंगे। वहीं इस संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में 20 यूनिक बूथ हैं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि हजारीबाग संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 19,39,374 मतदाता हैं। जिनमें 9,97,225 पुरुष और 9,42,118 महिला मतदाता हैं। इस संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 2254 बूथ हैं। उनमें 327 शहरी क्षेत्र में और 1927 ग्रामीण इलाके में हैं। इनमें से 34 बूथ महिलाओं, 8 बूथ दिव्यांगों और 6 बूथ युवाओं के द्वारा संचालित होंगे। वहीं इस संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में 11 यूनिक बूथ हैं।

उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक राज्य में 121 करोड़, 91 लाख, 54 हजार की अवैध सामग्री और नकदी जब्त की गयी है। उसमें से आयकर विभाग की जांच के दायरे में 5,07,72,332 रुपये की नकद राशि और अन्य बहुमूल्य सामग्री शामिल है। जांचोपरांत इनमें से 2,99,76,200 रुपये की नकद राशि एवं 20,70,043 रुपये मूल्य की सामग्री जब्त कर ली गयी। वहीं 1,62,51,172 की नकदी को संबंधितों को वापस कर दिया गया।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।