पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम पदक जीतेगी : युवराज वाल्मीकि


झांसी( उजेन्द्र पटेल) – पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम का प्रदर्शन शानदार होगा और टीम जरूर पदक जीतेगी,यह बात झांसी में हॉकी इंडिया के चयनकर्ता और पूर्व ओलंपियन युवराज वाल्मीकि ने खेल विशेषज्ञ बृजेंद्र यादव से मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स स्टेडियम झांसी में चल हॉकी चैंपियनशिप के दौरान बातचीत में कही।
2010 से 2015 तक भारतीय हॉकी रीड रहे युवराज ने कप्तान हरमनप्रीत की तारीफ करते हुए कहा कि हमारे पास दुनिया का सर्वश्रेष्ठ ड्रैग फिल्कर है। जो विश्व की किसी भी टीम के खिलाफ स्कोर करने में माहिर है और श्रीजेश के रूप में एक सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर हमारे पास है।मिडफील्ड में मनप्रीत और फॉरवर्ड लाइन में ललित उपाध्याय जैसे बेहतरीन खिलाड़ी है। उन्होंने कहा टीम में ज्यादातर खिलाड़ी टोक्यो ओलंपिक में भी खेल चुके है उमके अनुभव का फायदा भारतीय हॉकी टीम को अवश्य मिलेगा।
2011 एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य, 2014 नीदरलैंड में विश्व कप के साथ ही वह लगातार 8 साल तक जर्मन हॉकी लीग खेलने वाले इकलौते भारतीय हॉकी खिलाड़ी रहे युवराज ने बताया कि भारत की टीम मेडल लेकर लौटती है तो जनवरी में हॉकी इंडिया द्वारा आयोजित एचआईएल की लोकप्रियता पर इसका असर देखने को मिलेगा।एक सवाल के जबाव में उन्होंने कहा कि युवा ही किसी भी खेल की बैकबोन होती है। उन्होंने हॉकी इंडिया की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज पूरे साल में हॉकी इंडिया 60 से ज्यादा प्रतियोगिताएं युवाओं को उपलब्ध करा रही है। जो युवा खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगी।हमारे समय में ऐसा नहीं था।उन्होंने स्कूली स्तर पर और अधिक हॉकी खेल को बढ़ावा देने की बाद कही।

पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम पदक जीतेगी : युवराज वाल्मीकि

Keep Up to Date with the Most Important News

By pressing the Subscribe button, you confirm that you have read and are agreeing to our Privacy Policy and Terms of Use
Advertisement