Breaking News
‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 6: सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी की फिल्म की नजर दुनिया भर में 300 करोड़ रुपये पर है |लंबी पारी का अंत सपने के अधूरे रह जाने के साथ हुआ। पुणे समाचार‘उन्हें छूट पसंद है..’: ट्रम्प के सहयोगी का कहना है कि भारत को टैरिफ राहत पाने के लिए रूसी तेल पर और अधिक काम करना होगा‘अगला हमला और भी भयानक होगा’: ट्रम्प की ईरान को सख्त चेतावनी; तेहरान ने बातचीत खारिज कीएयर इंडिया दुर्घटना: सुप्रीम कोर्ट स्वतंत्र जांच की मांग वाली याचिकाओं पर सुनवाई के लिए सहमत हो गया। भारत समाचार‘बड़े और कठिन फैसले का इंतजार है’: मनोज तिवारी ने चेतावनी दी कि अगर भारत टी20 विश्व कप का बचाव करने में विफल रहा तो गौतम गंभीर की नौकरी खतरे में पड़ सकती है | क्रिकेट समाचार‘दुर्घटनाओं को निमंत्रण’: मुंबई के पास 4-लेन पुल अचानक घटकर 2 रह गया; एमएमआरडीए ने डिजाइन में खामी से इनकार किया | मुंबई समाचारअगर बच्चे प्रेम विवाह का विकल्प चुनते हैं तो परिवार उनका बहिष्कार करें: एमपी ग्राम पंचायत। इंदौर समाचारखोसला ने एलोन के घोसला पर छापा मारा: तकनीकी कर्मचारियों से मस्क की टेस्ला और स्पेसएक्स छोड़ने का आह्वान किया‘वैश्विक माहौल में उथल-पुथल’: भारत-यूरोपीय संघ ‘ऐतिहासिक’ एफटीए के बाद पीएम मोदी की ‘डबल इंजन’ पिच

जगन्नाथपुर रथ यात्रा मेला 2024 को लेकर उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची का संयुक्तादेश

Follow

Published on: 07-07-2024

विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर दो पालियों में दण्डाधिकारी/पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति

असामाजिक तत्वों/मनचलों पर रहेगी कड़ी नजर, सादे लिबास में तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी

मेला परिसर एवं उसके आसपास अवैध शराब, हड़िया की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध

रांची (झारखंड)। जगन्नाथपुर रथ यात्रा मेला 2024 के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक रांची का संयुक्तादेश निर्गत किया गया है। जो दिनांक 17.07.2024 को रथ की वापसी कार्यक्रम (घूरती मेला) समाप्त होने तक लागू रहेगा।

दो पालियों में दण्डाधिकारी/पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति

संपूर्ण मेला अवधि में विधि-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर वरीय पदाधिकारी/दंडाधिकारियों/पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। विधि व्यवस्था के दृष्टिकोण से दंडाधिकारियों/पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति मुख्य मंदिर परिसर एवं मौसी बाड़ी मंदिर, मेला क्षेत्र, मेला गश्ती, ड्रॉप बैरियर गेट में दो पालियों में की गई है।

प्रथम पाली में सुबह 6ः00 बजे से दोपहर 2ः00 बजे और दूसरी पाली में दोपहर 2ः00 बजे से रात 10ः00 बजे तक की गयी है। साथ ही रथ के साथ प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी एवं आरक्षी बल को रथ के चारों ओर भीड़ को नियंत्रित रखना सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है। सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को प्रातः 06ः00 बजे अपना स्थान ग्रहण करने का आदेश दिया गया है।

24 घंटे तैनात रहेगी मेडिकल टीम और फायर ब्रिगेड

मेला के दौरान मेला स्थल पर पर्याप्त संख्या में चिकित्सकों एवं उनके सहकर्मियों की प्रतिनियुक्ति दो पालियों में होगी। सिविल सर्जन रांची को मेडिकल टीम की आवश्यक दवाईयों के साथ प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है। साथ अग्निशमन पदाधिकारी को मेला मेला समाप्ति तक मेला स्थल में अग्निशाम गाड़ी की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है।

मंदिर समिति से कहा गया है कि वो मेला का आयोजन इस प्रकार आयोजित करें कि एम्बुलेंस, अग्निशमन वाहन/विधि-व्यवस्था में लगे वाहन आदि का आवागमन सभी क्षेत्रों मंे बिना किसी बाधा के हो सके।

असामाजिक तत्वों/मनचलों पर रहेगी कड़ी नजर, सादे लिबास में तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी

मेला के दौरान असामाजिक तत्वों/मनचलों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। परिचारी प्रवर, पुलिस केन्द्र, रांची को प्रतिनियुक्ति स्थल के अलावा सादे लिबास में भी सिपाहियों को मेला मैदान में प्रतिनियुक्त करने का आदेश दिया गया है, ताकि गुण्डा तत्वों एवं असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखी जा सके। इसके अतिरिक्त पर्याप्त महिला पुलिस की प्रतिनियुक्ति महिला बाहुल्य क्षेत्र में करने का भी आदेश दिया गया है।

अवैध शराब, हड़िया की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध

मेला समाप्ति तक मेला परिसर एवं आसपास अवैध शराब, हड़िया की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध का आदेश जारी किया गया है। सहायक उत्पाद आयुक्त को मेला परिसर एवं उसके आसपास अवैध शराब हड़िया की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करने को कहा गया है।

मेला क्षेत्र में पड़नेवाले विद्यालय रहेंगे बंद

मेला क्षेत्र में पड़ने वाले विद्यालयों में दिनांक 17.07.2024 तक कक्षांए बन्द रहेगी। जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक को इसके बदले क्षतिपूर्ति कक्षाएं सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है।

रथ यात्रा मेला में साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति, चलंत शौचायल, यातायात व्यवस्था, वॉच टावर एवं स्टेज की व्यवस्था आदि को लेकर भी संबंधित पदाधिकारियों को समन्वय स्थापित करते हुए व्यवस्था सुनिश्चित करने का निदेश गया है।

मेला का आयोजन प्रातः 06ः00 बजे से रात्रि 09ः00 बजे के बीच होगा। थाना प्रभारी धुर्वा/जगरनाथपुर यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है कि रात 09ः00 बजे के बाद झूला आदि का संचालन बंद कर दिया जाए। अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर, रांची एवं पुलिस अधीक्षक, नगर रथ यात्रा मेला के अवसर पर विधि-व्यवस्था के संपूर्ण प्रभार में रहेंगे।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।