दिनांक 07.07.2024थाना सोहरामऊ, जनपद उन्नाव हत्या के वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार।

मानवाधिकार मीडिया से संवाददाता कौशल कुमार गौतम की रिपोर्ट।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी तथा श्रीमान क्षेत्राधिकारी हसनगंज के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना सोहरामऊ पुलिस द्वारा हत्या के वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

संक्षिप्त विवरण- दिनांक 12.12.2023 को वादिनी सोनी पुत्री वीरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम हसनापुर थाना सोहरामऊ जनपद उन्नाव द्वारा अभियुक्तगण 1.सूर्य कुमार सिंह, 2. वैभव सिंह (शिशू) पुत्र सूर्य कुमार सिंह, 3. शुभम सिंह, 4.वीरेन्द्र सिंह (पूर्व प्रधान), 5. जितेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ जीतू पुत्र वीरेन्द्र सिंह, 6. रवीन्द्र सिंह (उल्लू), 7. जगदीश सिंह पुत्र जगन्नाथ सिंह, 8. अजय सिंह , 09. विजय सिंह, 10. अरुण सिंह पुत्र जगदीश सिंह सर्व नि0गण ग्राम हसनापुर थाना सोहरामऊ जनपद उन्नाव द्वारा एक राय होकर वादिनी के पिता की जबरदस्ती जमीन पर कब्जा कर लेना विरोध करने पर वादिनी के पिता पर पेट्रोल डालकर आग लगा देना आस-पास के लोगो के आ जाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग जाना तथा दौराने इलाज वादिनी के पिता की मृत्यु हो जाने के सम्बन्ध में थाना सोहरामऊ पर दी गई तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0-214/2023 धारा 143/147/148/326/506/447/307/302 भादवि पंजीकृत किया गया था। जिसमें प्रभारी निरीक्षक श्री सुनील कुमार सिंह द्वारा कार्यवाही करते हुए नामित अभियुक्तगण- 1.जितेन्द्र सिंह उर्फ जीतू सिंह पुत्र वीरेन्द्र सिंह 2.शुभम सिंह उर्फ गौरव सिंह पुत्र सूर्यकुमार सिंह नि0गण ग्राम हसनापुर थाना सोहरामऊ जनपद उन्नाव को दिनांक 06.07.2024 को बनी सई नदी पुल के पास से गिरफ्तार किया गया।

Advertisement

गिरफ्तार अभियुक्तगण
1.जीतेन्द्र सिंह उर्फ जीतू सिंह पुत्र वीरेन्द्र सिंह निवासी हसनापुर थाना सोहरामऊ जनपद उन्नाव उम्र करीब 34 वर्ष
2.शुभम सिंह उर्फ गौरव सिंह पुत्र सूर्यकुमार सिंह निवासी हसनापुर थाना सोहरामऊ जनपद उन्नाव उम्र करीब 25 वर्ष

गिरफ्तारी करने वाली टीम –
1.SHO श्री सुनील कुमार सिंह थाना सोहरामऊ जनपद उन्नाव
2.उ0नि0 श्री मो0 असलम थाना सोहरामऊ जनपद उन्नाव
3.हे0का0 जुगराज सिंह थाना सोहरामऊ जनपद उन्नाव
4.का0 नीरज कुमार थाना सोहरामऊ जनपद उन्नाव
5.का0चन्द्रमौली दुबे थाना सोहरामऊ जनपद उन्नाव
6.म0का0 ज्योति कुमारी थाना सोहरामऊ जनपद उन्नाव

Keep Up to Date with the Most Important News

By pressing the Subscribe button, you confirm that you have read and are agreeing to our Privacy Policy and Terms of Use
Advertisement