Breaking News
हत्या, धोखाधड़ी, जुए का अड्डा: चीन ने एक ही परिवार के 11 सदस्यों को क्यों दी फांसी?‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 6: सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी की फिल्म की नजर दुनिया भर में 300 करोड़ रुपये पर है |लंबी पारी का अंत सपने के अधूरे रह जाने के साथ हुआ। पुणे समाचार‘उन्हें छूट पसंद है..’: ट्रम्प के सहयोगी का कहना है कि भारत को टैरिफ राहत पाने के लिए रूसी तेल पर और अधिक काम करना होगा‘अगला हमला और भी भयानक होगा’: ट्रम्प की ईरान को सख्त चेतावनी; तेहरान ने बातचीत खारिज कीएयर इंडिया दुर्घटना: सुप्रीम कोर्ट स्वतंत्र जांच की मांग वाली याचिकाओं पर सुनवाई के लिए सहमत हो गया। भारत समाचार‘बड़े और कठिन फैसले का इंतजार है’: मनोज तिवारी ने चेतावनी दी कि अगर भारत टी20 विश्व कप का बचाव करने में विफल रहा तो गौतम गंभीर की नौकरी खतरे में पड़ सकती है | क्रिकेट समाचार‘दुर्घटनाओं को निमंत्रण’: मुंबई के पास 4-लेन पुल अचानक घटकर 2 रह गया; एमएमआरडीए ने डिजाइन में खामी से इनकार किया | मुंबई समाचारअगर बच्चे प्रेम विवाह का विकल्प चुनते हैं तो परिवार उनका बहिष्कार करें: एमपी ग्राम पंचायत। इंदौर समाचारखोसला ने एलोन के घोसला पर छापा मारा: तकनीकी कर्मचारियों से मस्क की टेस्ला और स्पेसएक्स छोड़ने का आह्वान किया

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पहल, कैमरून, दक्षिणी अफ्रीका में फंसे 27 प्रवासी मजदूरों की सकुशल वापसी

Follow

Published on: 24-07-2024

बॉम्बे मेल ट्रेन नंबर 12322 सुबह 4 बजकर 19 मिनट पर पहुंचे पारसनाथ स्टेशन

रांची (झारखंड)। सभी 27 प्रवासी श्रमिकों की सकुशल स्वदेश वापसी पर झारखंड सरकार के माननीय मंत्रीगण, माननीय विधायकगण, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग और जिला प्रशासन के द्वारा किया जाएगा भव्य स्वागत।

माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के निदेश पर श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग झारखंड सरकार के त्वरित कार्रवाई एवं सतत प्रयास से कैमरून, दक्षिण अफ्रीका में फंसे झारखंड के 27 प्रवासी श्रमिकों का आज सुबह सकुशल घर वापसी हो गई है।

सभी 27 प्रवासी श्रमिक बॉम्बे मेल ट्रेन नंबर 12322 सुबह 04 बजकर 19 मिनट पर पारसनाथ स्टेशन पहुंचे। स्टेशन पर जिला प्रशासन द्वारा उनका स्वागत किया गया। विदित हो कि झारखंड सरकार ने वापस लौटे 27 प्रवासी मजदूरों की सकुशल वापसी के लिए विदेश मंत्रालय को पत्र लिखा था, उसके बाद विदेश मंत्रालय की सक्रियता से मजदूरों की वापसी संभव हो सकी।

सकुशल वापसी पर माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन का आभार

सकुशल अपने राज्य झारखण्ड लौटे सभी श्रमिकों ने माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन का आभार व्यक्त किया है। इस दौरान सभी श्रमिकों ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री महोदय के त्वरित कार्रवाई एवं सतत प्रयास से हमलोग आज अपने घर सकुशल लौटे हैं। लौटने वालों श्रमिकों में 18 बोकारो ,4 गिरिडीह तथा 5 हजारीबाग जिले के श्रमिक शामिल हैं।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।