Breaking News
अमेरिका में बर्फ़ीला तूफ़ान: विभिन्न क्षेत्रों में सर्दी के मौसम के भीषण प्रकोप से कम से कम 25 लोगों की मौत; 750,000 बिजली के बिना रह गएकनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के मार्च में भारत आने की संभावना: एजेंडे में यूरेनियम, व्यापार समझौता; चीन की धुरी के कुछ दिनों बाद आता है‘जो भी उनके खिलाफ आएगा वह पूरी तरह से नष्ट हो जाएगा’: टी20 विश्व कप से पहले भारत के अपराजेय दिखने पर इरफान पठान ने दुनिया को दी चेतावनी | क्रिकेट समाचारज़मीन में निवेश करने से पहले जानने योग्य 8 महत्वपूर्ण बातेंलाल झंडों के बावजूद, कर्नाटक ने बेंगलुरु में 22 दलित और ओबीसी मठों को 255 करोड़ रुपये की जमीन दी। बेंगलुरु समाचारचीन के शीर्ष जनरल पर आधिकारिक पदोन्नति के बदले अमेरिका को परमाणु रहस्य लीक करने का आरोप: रिपोर्टअभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक लगाकर इतिहास रचा, एलीट क्लब में शामिल हुए | क्रिकेट समाचारअनुभवी पत्रकार और लेखक मार्क टुली का 90 वर्ष की उम्र में निधन | भारत समाचारचोर ने चुराया फोन, देखी प्रेमानंद महाराज जी की फोटो – बिना कुछ कहे लौटा दिया!‘मतदाता एक भाग्य विधाता’: पीएम मोदी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नागरिकों को शुभकामनाएं दीं। भारत समाचार

हिंडाल्को के डॉक्टर्स ने काली पट्टी बांध के किया विरोध प्रदर्शन

Published on: 17-08-2024

डॉक्टर्स की सुरक्षा से न हो समझौता- डॉक्टर अमिय नाथ पांडेय

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार रजक सोनभद्र

रेणुकूट(सोनभद्र)। पश्चिम बंगाल के कोलकत्ता के आर जी कर मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएट ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए रेप एवं हत्या जैसे जघन्य अपराध के विरोध में बुलाई गई देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में। आज हिंडाल्को रेनुकूट के समस्त डॉक्टर्स ने समूह प्रदर्शन कर इस दुष्कृत कृत्य की घोर निंदा की। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन हिंडाल्को रेणुकूट के अध्यक्ष डॉक्टर अमिय नाथ पांडेय ने बताया कि डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना का विरोध करते हुए समस्त डॉक्टर्स ने काली पट्टी बांध कर विरोध किया है।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं सरकार से आग्रह किया है कि डॉक्टर्स को पूर्ण सुरक्षा दी जाए एवं भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो इसके लिए सख्त से सख्त कानून भी बनाये जाए। साथ ही आरोपी को ऐसी सख्त सजा दी जाए जिससे आने वाले समय मे कोई भी ऐसा दुस्साहस करने का प्रयास न कर सके। घटना को लेकर हिंडाल्को हॉस्पिटल के सीएमओ डॉक्टर भास्कर दत्ता ने भी अपना विरोध दर्ज कराया एवं दोषी को कानून के तहत सख्त सजा देने की गुहार लगाई।

डॉक्टर दत्ता ने इसे बेहद शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा जो डॉक्टर दिन-रात मरीजों की सेवा कर उन्हें जीवन दान देता है। ऐसे में यह डॉक्टर का दुर्भाग्य ही है कि उसे सुरक्षा के नाम पर कुछ नहीं मिलता। आज यह कोलकाता की डॉक्टर के साथ हुआ है कल को किसी और महिला के साथ भी यह अप्रिय घटना हो सकती है।

सरकार को व प्रशासन को ऐसे सख्त कानून नियम बनाने होंगे जिससे महिलाएं डॉक्टर पैरामेडिकल स्टाफ या अन्य किसी भी प्रकार का मेडिकल स्टाफ स्वयं को अस्पताल में सुरक्षित महसूस कर सके। इस विरोध प्रदर्शन में हिंडालको हॉस्पिटल के समस्त डॉक्टर व स्टाफ मौजूद रहे।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।