Breaking News
हत्या, धोखाधड़ी, जुए का अड्डा: चीन ने एक ही परिवार के 11 सदस्यों को क्यों दी फांसी?‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 6: सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी की फिल्म की नजर दुनिया भर में 300 करोड़ रुपये पर है |लंबी पारी का अंत सपने के अधूरे रह जाने के साथ हुआ। पुणे समाचार‘उन्हें छूट पसंद है..’: ट्रम्प के सहयोगी का कहना है कि भारत को टैरिफ राहत पाने के लिए रूसी तेल पर और अधिक काम करना होगा‘अगला हमला और भी भयानक होगा’: ट्रम्प की ईरान को सख्त चेतावनी; तेहरान ने बातचीत खारिज कीएयर इंडिया दुर्घटना: सुप्रीम कोर्ट स्वतंत्र जांच की मांग वाली याचिकाओं पर सुनवाई के लिए सहमत हो गया। भारत समाचार‘बड़े और कठिन फैसले का इंतजार है’: मनोज तिवारी ने चेतावनी दी कि अगर भारत टी20 विश्व कप का बचाव करने में विफल रहा तो गौतम गंभीर की नौकरी खतरे में पड़ सकती है | क्रिकेट समाचार‘दुर्घटनाओं को निमंत्रण’: मुंबई के पास 4-लेन पुल अचानक घटकर 2 रह गया; एमएमआरडीए ने डिजाइन में खामी से इनकार किया | मुंबई समाचारअगर बच्चे प्रेम विवाह का विकल्प चुनते हैं तो परिवार उनका बहिष्कार करें: एमपी ग्राम पंचायत। इंदौर समाचारखोसला ने एलोन के घोसला पर छापा मारा: तकनीकी कर्मचारियों से मस्क की टेस्ला और स्पेसएक्स छोड़ने का आह्वान किया

युवा आक्रोश रैली की तैयारी के लिए सुन्दरनगर मण्डल में भाजपा की बैठक

Follow

Published on: 21-08-2024

शामिल हुए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश कुमार शुक्ला

जमशेदपुर (झारखंड)। भाजपा सुन्दरनगर मंडल की बैठक प्रमथनगर स्थित लोकनाथ भवन प्रांगण में मण्डल अध्यक्ष अमित मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में 23 अगस्त को रांची के मोहराबादी मैदान में भाजपा युवा मोर्चा की युवा आक्रोश रैली पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह भाजपा सुन्दरनगर मंडल प्रवासी राजेश कुमार शुक्ला ने कहा कि आगामी 23 अगस्त को भाजपा युवा मोर्चा द्वारा होने वाली जन आक्रोश रैली ऐतिहासिक रैली होने वाली है. इस बैठक में भाजपा जिला कार्यालय मंत्री सह सुन्दरनगर मण्डल प्रभारी सुबोध झा ने कहा कि भाजपा जिला कार्यालय से युवा जन आक्रोश रैली के निमित्त दिनांक 21 अगस्त को संध्या 5 बजे एक विशाल मशाल जुलुस निकाला जायेगा एवं आगामी 25 अगस्त को होने वाले मन की बात कार्यक्रम पर भी विशेष चर्चा की गई उन्होंने कहा कि इस पूर्वी सिंहभूम जिले से भी लगभग 15 हजार से अधिक कार्यकर्ता इस रैली में भाग लेंगे।

इसमें सुन्दरनगर मंडल की भी भागीदारी अच्छी होगी। यहां के कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में भाग लेंगे। साथ ही हमारी माताएँ एवं बहनें भी अधिक से अधिक संख्या में भाग लेंगी।

बैठक में पूर्व जिला परिषद सुदीप्तो दे राणा, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनमोल वर्मा “पप्पु”, भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य भारती देवी, पूर्व मंडल अध्यक्ष विभीषण गोप, अभय चौबे, विकास सिंह, वरिष्ठ नेता मुरली प्रसाद बर्णवाल, गजेंद्र सिंह, पूर्व मण्डल महामंत्री ईश्वर सोरेन, पिंटू शर्मा, पूर्व मण्डल उपाध्यक्ष सोनू शर्मा, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह, लखी दास, शंकर दास, महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता सिंगारी, सोमनाथ चक्रवर्ती, गुलशन सोनकर, संजय कुमार, बाबू गोप, तारा सिंगारी, वीणा सिंगारी, पिंकी कुमारी, मुन्ना प्रसाद, संजीव चटर्जी, मार्क बिलिएम्स एवं अन्य सभी मण्डल के कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।