Breaking News
अमेरिका में बर्फ़ीला तूफ़ान: विभिन्न क्षेत्रों में सर्दी के मौसम के भीषण प्रकोप से कम से कम 25 लोगों की मौत; 750,000 बिजली के बिना रह गएकनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के मार्च में भारत आने की संभावना: एजेंडे में यूरेनियम, व्यापार समझौता; चीन की धुरी के कुछ दिनों बाद आता है‘जो भी उनके खिलाफ आएगा वह पूरी तरह से नष्ट हो जाएगा’: टी20 विश्व कप से पहले भारत के अपराजेय दिखने पर इरफान पठान ने दुनिया को दी चेतावनी | क्रिकेट समाचारज़मीन में निवेश करने से पहले जानने योग्य 8 महत्वपूर्ण बातेंलाल झंडों के बावजूद, कर्नाटक ने बेंगलुरु में 22 दलित और ओबीसी मठों को 255 करोड़ रुपये की जमीन दी। बेंगलुरु समाचारचीन के शीर्ष जनरल पर आधिकारिक पदोन्नति के बदले अमेरिका को परमाणु रहस्य लीक करने का आरोप: रिपोर्टअभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक लगाकर इतिहास रचा, एलीट क्लब में शामिल हुए | क्रिकेट समाचारअनुभवी पत्रकार और लेखक मार्क टुली का 90 वर्ष की उम्र में निधन | भारत समाचारचोर ने चुराया फोन, देखी प्रेमानंद महाराज जी की फोटो – बिना कुछ कहे लौटा दिया!‘मतदाता एक भाग्य विधाता’: पीएम मोदी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नागरिकों को शुभकामनाएं दीं। भारत समाचार

उत्तर प्रदेश क्रांति उद्योग व्यापार मंडल ने की पदाधिकारियों की घोषणा

Published on: 01-09-2024
  • प्रदेश अध्यक्ष विजय यादव ने दिलाई शपथ, फूल माला, पुष्प गुच्छ देकर किया सम्मानित

शकील अहमद

सरोजनीनगर, लखनऊ । राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर क्षेत्र के अंतर्गत बीते दिन शुक्रवार को उत्तर प्रदेश क्रांति उद्योग व्यापार मंडल के अभिभावक प्रदेश संरक्षक हरि शंकर यादव की अध्यक्षता में क्षेत्रीय कार्यालय यादव मार्किट में बैठक हुई।

जिसमें रामपाल जिला संगठन मंत्री, नागेंद्र यादव जिला मंत्री एवं आशीष शर्मा विधानसभा संगठन मंत्री, राजेश सिंह विधानसभा मंत्री के पद पर मनोनीत व सम्मानित किये गये। संगठन की क्षेत्रीय समिति और विस्तार देते हुए।

गौरी बाजार क्रांति उद्योग व्यापार मंडल का गठन किया गया जिसमें नव गठित इकाई के नव नियुक्त पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष विजय यादव ने शपथ दिलाई तथा फूल माला, पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया, जिनमें अवधेश साहू संरक्षक, संतोष मिश्रा संरक्षक, सुनील गुप्ता संरक्षक, सुरेश लोधी संरक्षक, हरिनाम यादव संरक्षक, अवधेश यादव अध्यक्ष, राजू यादव उपाध्यक्ष, सुरेंद्र यादव उपाध्यक्ष, आशीष रावत उपाध्यक्ष, अक्षय यादव महामंत्री, जुनैद शैख़ कोषाध्यक्ष, डॉ. अनुराग़ प्रबंधन मंत्री, प्रकाश रावत प्रबंधन मंत्री, शिवम यादव मीडिया प्रभारी, दुर्गेश कश्यप प्रचार मंत्री, बबलू लोधी मंत्री, विक्की मंत्री, यतिन जैन मंत्री, राम कृष्ण तिवारी मंत्री, एहज़ाद अहमद मंत्री, रामजी साहू कार्यकारिणी, सचिन गुप्ता कार्यकारिणी, संजय गुप्ता कार्यकारिणी, सार्थक गुप्ता कार्यकारिणी, अनुराग़ यादव पदों पर व्यापारियों का चयन किया गया।

कार्यकारिणी, प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक में पधारे मुख्य अतिथिगण हैडल सरोजनीनगर चौकी इंचार्ज शाजिद बेग, शैलेन्द्र यादव उर्फ़ बब्बू चेयरमैन सरोजनी नगर नगर, योगेंद्र यादव, विनोद यादव, कृष्ण मुरारी यादव जे के लॉन, बबलू सरदार एवं पधारे सभी व्यापारियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, तथा सभी से अपने विचारों, दूरगामी सपनों और अपने प्रदेश के सभी व्यापारियों के लिए हमारे उत्तर प्रदेश क्रांति उद्योग व्यापार मंडल के समर्पित जुनून को साझा किया, और सभी के समर्थन और विश्वास प्राप्ति का आवाहन किया।

ताकि हम मिलकर एक बेहतर, उज्ज्वल और समृद्ध भारत का निर्माण कर सकें। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री शैलेन्द्र लोधी ने किया एवं बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष, नितिन गुप्ता, प्रदेश कोषाध्यक्ष, विशाल यादव, प्रदेश प्रबन्धन मंत्री, प्रशांत सिंह, प्रदेश संघठन मंत्री पवन कुमार पांडेय, प्रदेश मिडिया प्रभारी लल्लू राम उर्फ़ लाल मौजूद रहे।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।