Breaking News
एलोन मस्क का स्पेसएक्स आईपीओ के लिए गुरु-शुक्र युति की तलाश कर रहा है, क्योंकि दुनिया का सबसे अमीर आदमी कथित तौर पर एक शुभ तारीख चाहता है‘हम सभी एक ही विचार पर हैं’: मतभेद की अटकलों के बीच शशि थरूर, राहुल गांधी ने एकजुट मोर्चा संभाला। भारत समाचारहत्या, धोखाधड़ी, जुए का अड्डा: चीन ने एक ही परिवार के 11 सदस्यों को क्यों दी फांसी?‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 6: सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी की फिल्म की नजर दुनिया भर में 300 करोड़ रुपये पर है |लंबी पारी का अंत सपने के अधूरे रह जाने के साथ हुआ। पुणे समाचार‘उन्हें छूट पसंद है..’: ट्रम्प के सहयोगी का कहना है कि भारत को टैरिफ राहत पाने के लिए रूसी तेल पर और अधिक काम करना होगा‘अगला हमला और भी भयानक होगा’: ट्रम्प की ईरान को सख्त चेतावनी; तेहरान ने बातचीत खारिज कीएयर इंडिया दुर्घटना: सुप्रीम कोर्ट स्वतंत्र जांच की मांग वाली याचिकाओं पर सुनवाई के लिए सहमत हो गया। भारत समाचार‘बड़े और कठिन फैसले का इंतजार है’: मनोज तिवारी ने चेतावनी दी कि अगर भारत टी20 विश्व कप का बचाव करने में विफल रहा तो गौतम गंभीर की नौकरी खतरे में पड़ सकती है | क्रिकेट समाचार‘दुर्घटनाओं को निमंत्रण’: मुंबई के पास 4-लेन पुल अचानक घटकर 2 रह गया; एमएमआरडीए ने डिजाइन में खामी से इनकार किया | मुंबई समाचार

झांसी महानगर: बिजौली बना कचरा डंपिंग यार्ड आमजन वासियों का जीवन हुआ दुभर-प्रदीप जैन

Published on: 03-09-2024

दिनांक 03.09.2024

झांसी! पूर्व केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री प्रदीप जैन आदित्य के नेतृत्व में सैकड़ों बिजौली निवासियों ने महापौर के सामने हजारों लोगों की जान पर बन आयी परेशानी को ब्यॉ किया। प्रदीप जैन आदित्य ने बताया कि पिछले तीन वर्षो से बिजौली में खंतियों में शहर का गीला और सूखा कूड़ा डाला जा रहा था। जब कि ये भी नियमों के विरूद्व था लेकिन इस वर्ष चुनाव होने के बाद से बिजौली में रिहायशी इलाके के पास ही कूड़ा डम्पिंग यार्ड बना दिया गया है। साढे तीन टन कचरा हर रोज़ यहां डमप किया जा रहा है। मेडिकल कालेज का भी वेस्ट यहां फैंका जा रहा है। यहां कूड़ा ही नहीं यहां शहर भर के मरे हुए जानवरों को भी ला कर इस कूड़ा डम्पिंग यार्ड में फैंका जा रहा है। जिसके कारण यहां लोगों का जीवन दूभर हो गया है। कूड़ा डम्पिंग यार्ड का कुछ क्षेत्र तो दल-दल बन गया है। प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि न तो मास्टर प्लान में और न झांसी विकास प्राधिकरण ने इस क्षेत्र में कूड़ा डम्पिंग यार्ड बनाने के लिए इस जगह को चिन्हित किया है। सेण्ट्रल पाल्यूज़ कण्ट्रोल बोर्ड से यहां कूड़ा डम्पिंग यार्ड बनाने की अनुमति नहीं ली गयी है और न ही सॅालिड वेस्ट मेनेजमेण्ट 2016 की गाइड लाइन के मानकों के अनुसार यहां कूड़ा डाला जा सकता है। क्योंकि सॉलिड वेस्ट मेनेजमेण्ट 2016 की गाइड लाइन के अनुसार जहां पांच किलोमीटर तक आबादी है वहां कूड़ा डमप नहीं किया जा सकता है। बिजौली क्षेत्र आबादी की ज़मीन है यहां के लोगों को बताया जा रहा था कि यहां पर मोटर व्हीकल चार्जिग पाइण्ट बनाया जा रहा है लेकिन वहां अब कूड़ा डमप किया जा रहा है। इस कदर वहां पर बदबू फैल रही है कि बिजौली में सॉस लेना दूभर हो गया है। । प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि कल ही बिजौली में दो बच्चों का स्वर्गवास हो गया। प्रशासन जल्द नहीं चेता तो बिजौली क्षेत्र में बरसात के मौसम में महामारी फैलने की आशंका है। इस लिये कूड़ा डमप करना यहां तुरन्त बन्द कर सॉलिड वेस्ट मेनेजमेण्ट 2016 की गाइड लाइन के अनुसार आबादी से पांच किलोमीटर दूर किसी जगह कूड़ा डमप किया जाए।

पूर्व शहर अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी इम्तियाज़ हुसैन ने कहा कि प्रशासन को जनता की परेशानी को समझना चाहिए। यहां मक्खियों का इतना प्रकोप है कि कपड़े सूखने को डालने पर मक्खियां उस पर बैठ कर कपड़े गन्दा कर देती हैं। यहां की दीवारों में लाखों मक्खियां बैठी देखी जा सकती है। यहां के लोगों को स्कीन की बीमारी हो रही है। यहां कूड़ा डमप किये जाने को रोकना बहुत ज़रूरी है।

महापौर ने इस समस्या को गम्भीरता से समझा और कूड़ा डम्पिंग यार्ड बिजौली का निरीक्षण किया। स्थिति की गम्भीरता को समझा और जनता से वादा किया कि बिजौली क्षेत्र में कूड़ा डमप किया जाना रोका जायेगा।

इस मौके पर पार्षद रिंकू वंशकार, अफज़ाल हुसैन मनीराम कुशवाहा, मज़हर अली, अनिल रिछारिया, अजीत राजपूत, महेन्द्र दुबे, अमित, भगवत, राजेश, रज्जन, विमला, रूचि, इन्दिरा, धर्मेन्द्र और सैकड़ों बिजौली ग्रामीवासी उपस्थित रहे।

टीम मानवाधिकार मीडिया से ब्यूरो रिपोर्ट झांसी।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।