Breaking News
‘हम सभी एक ही विचार पर हैं’: मतभेद की अटकलों के बीच शशि थरूर, राहुल गांधी ने एकजुट मोर्चा संभाला। भारत समाचारहत्या, धोखाधड़ी, जुए का अड्डा: चीन ने एक ही परिवार के 11 सदस्यों को क्यों दी फांसी?‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 6: सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी की फिल्म की नजर दुनिया भर में 300 करोड़ रुपये पर है |लंबी पारी का अंत सपने के अधूरे रह जाने के साथ हुआ। पुणे समाचार‘उन्हें छूट पसंद है..’: ट्रम्प के सहयोगी का कहना है कि भारत को टैरिफ राहत पाने के लिए रूसी तेल पर और अधिक काम करना होगा‘अगला हमला और भी भयानक होगा’: ट्रम्प की ईरान को सख्त चेतावनी; तेहरान ने बातचीत खारिज कीएयर इंडिया दुर्घटना: सुप्रीम कोर्ट स्वतंत्र जांच की मांग वाली याचिकाओं पर सुनवाई के लिए सहमत हो गया। भारत समाचार‘बड़े और कठिन फैसले का इंतजार है’: मनोज तिवारी ने चेतावनी दी कि अगर भारत टी20 विश्व कप का बचाव करने में विफल रहा तो गौतम गंभीर की नौकरी खतरे में पड़ सकती है | क्रिकेट समाचार‘दुर्घटनाओं को निमंत्रण’: मुंबई के पास 4-लेन पुल अचानक घटकर 2 रह गया; एमएमआरडीए ने डिजाइन में खामी से इनकार किया | मुंबई समाचारअगर बच्चे प्रेम विवाह का विकल्प चुनते हैं तो परिवार उनका बहिष्कार करें: एमपी ग्राम पंचायत। इंदौर समाचार

देश दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा : महेश चंद्र श्रीवास्तव — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Published on: 05-09-2024

प्रयागराज। मां भारती को विश्व गुरु सोने की चिड़िया वाले काल का पुनः आगमन

देश दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा : महेश चंद्र श्रीवास्तव — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

प्रयागराज महानगर में गुरुवार से विधिवत तरीके से शुरू हुए भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर सिविल लाइन स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रयागराज महानगर प्रभारी महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि देश के नव निर्माण में देश की युवा शक्ति आगे आए। राजनीति में पढ़े लिखे अच्छे संस्कार वाले युवाओं की जरूरत है इसलिए संगठन की सदस्यता लेने हेतु युवा वर्ग को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि जहां अन्य दल परिवारवाद एवं व्यक्तिगत हित को साधने में लगे हैं वहीं भाजपा के लिए राष्ट्र सर्वप्रथम है। मोदी सरकार मां भारती को विश्व गुरु सोने की चिड़िया बनाने वाले काल का पुनः आगमन है। महानगर प्रभारी ने कहा कि भाजपा एक मात्र पार्टी है जो विचारधारा की अनुगामी है। उन्होंने खाका प्रस्तुत करते हुए कहा कि 2024 भाजपा का संगठन वर्ष है जिसके लिए सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। 8800002024 पर मिस्ड कॉल के माध्यम से पार्टी का सदस्य बना जा सकता है। अभियान का शुभारंभ 2 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सदस्यता से प्रारंभ हुआ। 2 सितंबर शाम 5 बजे से 3 सितंबर शाम बजे तक 10 लाख लोग संगठन की सदस्यता ग्रहण कर चुके थे। 4 –5 सितंबर से प्रदेश के सभी जिलों में पार्टी पदाधिकारियों जनप्रतिनिधियों द्वारा अभियान प्रारंभ किया गया। प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाना है। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा ने की। संचालन जिला प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने जबकि आभार ज्ञापन मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा ने किया। इस अवसर पर महापौर गणेश केसरवानी, संजय श्रीवास्तव , शैलेश पांडेय, दीप द्विवेदी, कुलदीप मिश्रा, राकेश भारती, प्रशांत शुक्ला, शिवा त्रिपाठी, विवेक गौड़, संजय सिंह, आनंद दुबे, आदि उपस्थित रहे।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।