Breaking News
‘माइक्रोवेव, इंडक्शन का उपयोग करें’: आईआरसीटीसी ने विक्रेताओं से खाना पकाने के तरीकों को बदलने के लिए कहा क्योंकि ईरान युद्ध के कारण एलएनजी प्रवाह बाधित हो गया हैरियल एस्टेट निवेश: प्लॉट किए गए विकास क्या हैं और इस प्रकार की रियल एस्टेट में निवेश के लिए 10 युक्तियाँएनसीईआरटी ने ‘न्यायिक भ्रष्टाचार’ अध्याय के लिए माफी मांगी, आठवीं कक्षा की किताब वापस ली। भारत समाचारकानूनों में लैंगिक भेदभाव खत्म करने के लिए यूसीसी कुंजी: सुप्रीम कोर्ट | भारत समाचारअमेरिका-ईरान युद्ध का प्रभाव: भारत भविष्य में तेल, एलपीजी, एलएनजी आपूर्ति व्यवधानों से खुद को कैसे बचा सकता है?ईरान युद्ध: सऊदी अरब, इराक, संयुक्त अरब अमीरात और कुवैत ने तेल उत्पादन में कटौती की क्योंकि होर्मुज व्यवधान ने ऊर्जा बाजारों को प्रभावित कियाईरान युद्ध: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट एक महीने के भीतर वैश्विक तेल आपूर्ति को रोक सकता है, पुतिन ने चेतावनी दीरिलायंस, अंबुजा सीमेंट्स और अन्य: 10 मार्च को देखने लायक शीर्ष स्टॉकभारत हथियार आयात: ‘मेक-इन-इंडिया’ फोकस के बावजूद, भारत दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा हथियार खरीदार बना हुआ है: SIPRI रिपोर्ट | भारत समाचारमध्य पूर्व संकट के बीच सरकार ने रिफाइनरियों से घरों के लिए एलपीजी को बढ़ावा देने को कहा

खेजड़ली मेले में डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने की शिरकत, पर्यावरण शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Follow

Published on: 15-09-2024

 

जोधपुर, 13 सितंबर: राजस्थान सरकार की डिप्टी सीएम दीया कुमारी शुक्रवार को खेजड़ली में आयोजित विश्व प्रसिद्ध शहीदी मेले में शामिल हुईं। इस मेले का आयोजन उन 363 वीर शहीदों की स्मृति में किया जाता है, जिन्होंने पर्यावरण और पेड़ों की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी।

मेले में भाग लेने के बाद दीया कुमारी ने कहा, “इस मेले में शामिल होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। खेजड़ली शहीदों का बलिदान हमारे समाज के लिए एक प्रेरणा है, जिन्होंने पर्यावरण को बचाने के लिए अपनी जान न्योछावर कर दी। ऐसे पवित्र कार्यक्रम इन शहीदों के बलिदान को सम्मान देने के लिए आयोजित किए जाते हैं।”

दीया कुमारी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से भी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने लिखा, “आज जोधपुर में खेजड़ली धाम के शहीदी मेले में भाग लेकर पर्यावरण की रक्षा के लिए प्राणों की आहुति देने वाले 363 वीर शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर गुरु जंभेश्वर भगवान के नवनिर्मित मंदिर में दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ।”

उन्होंने खेजड़ली धाम की महत्ता पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि यह स्थान भारतीय परंपरा में पर्यावरण संरक्षण का एक जीवंत उदाहरण है। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मां अमृता देवी बिश्नोई के नाम पर जाडन तक सड़क निर्माण की घोषणा की, साथ ही खेजड़ली धाम को और भव्य बनाने के संकल्प का भी जिक्र किया।

दीया कुमारी विशेष चार्टर विमान से जोधपुर पहुंची थीं, जहां एयरपोर्ट पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया।

हर साल आयोजित होने वाले इस मेले में राजस्थान के अलावा पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों से बिश्नोई समाज के लोग बड़ी संख्या में खेजड़ली पहुंचते हैं, जहां वे पर्यावरण शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। खेजड़ली शहीद स्थल, जोधपुर से 22 किलोमीटर दूर स्थित है, और हर साल 13 सितंबर को यहां मेले का आयोजन किया जाता है।

363 शहीदों की यह कुर्बानी पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारे दायित्व को दर्शाती है, और इस मेले के माध्यम से समाज को पर्यावरण की रक्षा के लिए जागरूक करने का संदेश भी दिया जाता है।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।