Breaking News
ब्रिटिश बैंकनोटों पर चर्चिल और ऑस्टेन के स्थान पर वन्य जीवन अंकित किया जाएगाFrom oilfield to kitchen flame: India’s crude oil and gas supply chain explainedमध्य पूर्व संकट: होर्मुज जलडमरूमध्य में थाई जहाज पर हमला; चालक दल के 3 सदस्य लापता‘माइक्रोवेव, इंडक्शन का उपयोग करें’: आईआरसीटीसी ने विक्रेताओं से खाना पकाने के तरीकों को बदलने के लिए कहा क्योंकि ईरान युद्ध के कारण एलएनजी प्रवाह बाधित हो गया हैरियल एस्टेट निवेश: प्लॉट किए गए विकास क्या हैं और इस प्रकार की रियल एस्टेट में निवेश के लिए 10 युक्तियाँएनसीईआरटी ने ‘न्यायिक भ्रष्टाचार’ अध्याय के लिए माफी मांगी, आठवीं कक्षा की किताब वापस ली। भारत समाचारकानूनों में लैंगिक भेदभाव खत्म करने के लिए यूसीसी कुंजी: सुप्रीम कोर्ट | भारत समाचारअमेरिका-ईरान युद्ध का प्रभाव: भारत भविष्य में तेल, एलपीजी, एलएनजी आपूर्ति व्यवधानों से खुद को कैसे बचा सकता है?ईरान युद्ध: सऊदी अरब, इराक, संयुक्त अरब अमीरात और कुवैत ने तेल उत्पादन में कटौती की क्योंकि होर्मुज व्यवधान ने ऊर्जा बाजारों को प्रभावित कियाईरान युद्ध: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट एक महीने के भीतर वैश्विक तेल आपूर्ति को रोक सकता है, पुतिन ने चेतावनी दी

मुंबई में नगालैंड के मंत्री तेमजेन के खिलाफ जांच शुरू: राज्य में 125 करोड़ निवेश का मामला; कंपनी का आरोप- इन्वेस्टमेंट के बाद दूरी बनाई

Follow

Published on: 20-09-2024

 

तेमजेन इम्ना अलोंग नगालैंड में कैबिनेट मंत्री और भाजपा सांसद हैं। - Dainik Bhaskar

तेमजेन इम्ना अलोंग नगालैंड में कैबिनेट मंत्री और भाजपा सांसद हैं।

मुंबई पुलिस ने नगालैंड के कैबिनेट मंत्री और भाजपा सांसद तेमजेन इम्ना अलोंग के खिलाफ एक कंपनी से जुड़े निवेश विवाद मामले में जांच शुरू की है। मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) के स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने मंगलवार (10 सितंबर) को बॉम्बे हाई कोर्ट में इसकी जानकारी दी।

 

यह जांच जस्टिस रेवती मोहिते डेरे और जस्टिस पृथ्वीराज चव्हाण की बेंच के आदेश के बाद शुरू की गई है। मुंबई स्थित कंपनी हेजल मर्केंटाइल लिमिटेड ने उनके खिलाफ याचिका लगाई है। कंपनी का आरोप है कि उसने तेमजेन के कहने पर नगालैंड में 125 करोड़ रुपए इन्वेस्ट किए थे।

हालांकि, सभी सप्लाई कमिटमेंट्स को पूरा करने और चालान जारी करने के बाद अलॉन्ग ने कंपनी के लोगों से दूरी बना ली। मामला 2015 का है। तब तेमजेन ​​​​​​किसी पद पर नहीं थे। कंपनी ने 9 फरवरी, 2024 को EOW में शिकायत दर्ज कराई थी।

कंपनी ने चावल-चीनी सप्लाई और कंस्ट्रक्शन कॉन्ट्रैक्ट लिया था कंपनी ने बताया कि तेमजेन ने 2015 और 2018 के बीच नगालैंड में निवेश करने के लिए उनसे संपर्क किया था। कंपनी ने 21 अप्रैल 2015 को एक समझौता ज्ञापन (MoU) साइन किया और लगभग 125 करोड़ रुपए का निवेश किया।

MoU में चावल और चीनी की सप्लाई के लिए एग्रीमेंट और कंस्ट्रक्शन कॉन्ट्रैक्ट शामिल थे। हालांकि, बाद में तेमजेन की तरफ से उन्हें कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। तेमजेन ​​​​​​2023 में सीएम नेफ्यू रियो की सरकार में पर्यटन और उच्च शिक्षा मंत्री बने।

लोकायुक्त के इनकार के बाद EOW ने जांच शुरू की तेमजेन के कैबिनेट मंत्री के पद पर रहने के कारण मुंबई पुलिस के STF के डिप्टी पुलिस कमिश्नर संग्रामसिंह निशानदार ने 24 जून, 2024 को नगालैंड लोकायुक्त को मामले पर विचार के लिए शिकायत भेजी।

बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान अतिरिक्त लोक अभियोजक क्रांति ने बताया कि नगालैंड लोकायुक्त की तरफ से जवाब मिल गया है। लोकायुक्त की तरफ से कहा गया कि कथित लेनदेन अलॉन्ग के कैबिनेट मंत्री बनने से पहले हुए थे, इसलिए यह मामला उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर है। लोकायुक्त के जवाब के बाद STF EOW ने मामले की जांच शुरू की।

तेमजेन सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में रहते हैं ​​​​​​

तेमजेन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वे पोस्ट के जरिए राज्य की संस्कृति को बढ़ावा देते हैं।

तेमजेन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वे पोस्ट के जरिए राज्य की संस्कृति को बढ़ावा देते हैं।

नगालैंड के मिनिस्टर तेमजेन इम्ना अलोंग नॉर्थ ईस्ट के उन नेताओं में से हैं, जो हिंदी बेल्ट में भी पॉपुलर हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। वह अपने राज्य के बारे में भी पोस्ट करते हैं और नगालैंड की संस्कृति को बढ़ावा देते हैं। तेमजेन PM मोदी को गुरुजी कहते हैं। उन्होंने वर्ल्ड पॉपुलेशन डे पर लोगों से खुद की तरह सिंगल रहने की अपील की थी।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।