Breaking News
लंबी पारी का अंत सपने के अधूरे रह जाने के साथ हुआ। पुणे समाचार‘उन्हें छूट पसंद है..’: ट्रम्प के सहयोगी का कहना है कि भारत को टैरिफ राहत पाने के लिए रूसी तेल पर और अधिक काम करना होगा‘अगला हमला और भी भयानक होगा’: ट्रम्प की ईरान को सख्त चेतावनी; तेहरान ने बातचीत खारिज कीएयर इंडिया दुर्घटना: सुप्रीम कोर्ट स्वतंत्र जांच की मांग वाली याचिकाओं पर सुनवाई के लिए सहमत हो गया। भारत समाचार‘बड़े और कठिन फैसले का इंतजार है’: मनोज तिवारी ने चेतावनी दी कि अगर भारत टी20 विश्व कप का बचाव करने में विफल रहा तो गौतम गंभीर की नौकरी खतरे में पड़ सकती है | क्रिकेट समाचार‘दुर्घटनाओं को निमंत्रण’: मुंबई के पास 4-लेन पुल अचानक घटकर 2 रह गया; एमएमआरडीए ने डिजाइन में खामी से इनकार किया | मुंबई समाचारअगर बच्चे प्रेम विवाह का विकल्प चुनते हैं तो परिवार उनका बहिष्कार करें: एमपी ग्राम पंचायत। इंदौर समाचारखोसला ने एलोन के घोसला पर छापा मारा: तकनीकी कर्मचारियों से मस्क की टेस्ला और स्पेसएक्स छोड़ने का आह्वान किया‘वैश्विक माहौल में उथल-पुथल’: भारत-यूरोपीय संघ ‘ऐतिहासिक’ एफटीए के बाद पीएम मोदी की ‘डबल इंजन’ पिचनासा ने डार्क मैटर: ब्रह्मांड के छिपे ढांचे के बारे में नई जानकारी साझा की है।

हजारीबाग में परिवर्तन यात्रा : झारखंड की लड़ाई सत्ता की नहीं, रोटी-बेटी और माटी की

Follow

Published on: 02-10-2024

 

हजारीबाग (झारखंड)। झारखंड के हजारीबाग में आयोजित परिवर्तन महारैली में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार 02 अक्तूबर को गांधी मैदान पहुंचे। यहां जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘यह झारखंड की लड़ाई सत्ता पाने की लड़ाई नहीं है, यह ‘रोटी’, ‘बेटी’ और ‘माटी’ बचाने की लड़ाई है।’

पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘आज गांधी जयंती के पावन अवसर पर मुझे यहां आने का सौभाग्य मिला है। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान 1925 में गांधी जी हजारीबाग आए थे। बापू के विचार, उनकी शिक्षाएं हमारे संकल्पों का हिस्सा हैं। मैं बापू को नमन करता हूं, उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं।’

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, ‘यह झारखंड की लड़ाई सत्ता पाने की लड़ाई नहीं है, यह ‘रोटी’, ‘बेटी’ और ‘माटी’ बचाने की लड़ाई है। यहां कुछ ही महीनों में भाजपा सरकार बनेगी और मैं झारखंड को गारंटी देता हूं कि झारखंड में जब भाजपा-NDA की सरकार बनेगी तो ‘रोटी’, ‘बेटी’ और ‘माटी’ की सुरक्षा सुनिश्चित कर दी जाएगी।’

उन्होंने कहा कि आज मुझे अफसोस है कि अब JMM भी कांग्रेस और RJD के रंग में रंग गई है। यह पुरानी JMM नहीं है, आज JMM पर कांग्रेस के इकोसिस्टम ने कब्जा कर लिया है, आज JMM पर कांग्रेस का भूत सवार है। भाषा बदली, चरित्र बदला और अब ये झारखंड की आत्मा को बदलने चले हैं।

आज JMM सरकार झारखंड के विकास में बड़ी बाधा बन गई है। आज प्रदेश सरकार में जमीन के दलालों की तूती बोल रही है। इन्होंने गरीब आदिवासियों की जमीन को लूटा, झारखंड में कोयले की खुली लूट चल रही है, ठेके, पट्टे के नाम पर बालू की लूट हो रही है, जो खनिज विकास की पूंजी है, यह सरकार उसकी भी लूट कर रही है।

पीएम ने कहा कि भाजपा वह पार्टी है जिसने आप सबके साथ मिलकर झारखंड राज्य के सपने को देखा भी और उसे पूरा भी किया। अटल जी ने सरकार में आते ही शांति और सहमति के साथ झारखंड राज्य बनाया था, हम झारखंड का विकास चाहते थे, हम यहां के आदिवासी समाज के सपनों को पूरा करना चाहते थे लेकिन इन्हें पूरा करने में हमारी लड़ाई RJD जैसी पार्टियों से थी।

RJD जैसी पार्टी ने झारखंड को अपनी लूट का ठिकाना बना रखा था। जल, जंगल, जमीन की खुले आम लूट होती थी। इस इलाके को इन्होंने अपराधियों, माफियाओं का सेफ हाउस बना रखा था और इन्हें दिल्ली से कांग्रेस पार्टी शह दे रही थी। कहा कि ये भाजपा ही है जिसने आदिवासी संग्रहालय बनाने का अभियान शुरू किया है।

हमने भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन पर जनजातीय गौरव दिवस मनाना शुरू किया है। भगवान बिरसा मुंडा को धरती आबा कहा जाता है। उनके नाम पर आज धरती आबा जनजाति ग्राम उत्सव अभियान शुरू हुआ है। इस योजना का मकसद उन आदिवासी भाई-बहनों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना है, जिन्हें अभी तक सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिला है।

परिवर्तन महारैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी कहा कि हमारे देश में आदिवासी जन-नायकों के साथ जैसा अन्याय किया गया वैसा अन्याय दूसरे किसी के साथ नहीं हुआ। कांग्रेस ने अपने एक परिवार को पहचान दिलाने के लिए देश के कोने-कोने में बसे आदिवासी परिवारों की पहचान मिटा दी।

आजादी की लड़ाई में इतना बड़ा योगदान देने वाले आदिवासी समाज को कांग्रेस ने कभी महत्व नहीं दिया। सारी योजनाएं एक ही परिवार के बेटे-बेटी के नाम पर, सारी सड़कें, सारी इमारतें, एक ही परिवार के बेटे-बेटी की नाम पर।

ऐसी परिवारवादी सोच ने देश का बहुत नुकसान किया। आज मुझे गर्व है कि हमारी सरकार आदिवासी नायकों को पूरा सम्मान दिला रही है।त

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।