Breaking News
अमेरिका में बर्फ़ीला तूफ़ान: विभिन्न क्षेत्रों में सर्दी के मौसम के भीषण प्रकोप से कम से कम 25 लोगों की मौत; 750,000 बिजली के बिना रह गएकनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के मार्च में भारत आने की संभावना: एजेंडे में यूरेनियम, व्यापार समझौता; चीन की धुरी के कुछ दिनों बाद आता है‘जो भी उनके खिलाफ आएगा वह पूरी तरह से नष्ट हो जाएगा’: टी20 विश्व कप से पहले भारत के अपराजेय दिखने पर इरफान पठान ने दुनिया को दी चेतावनी | क्रिकेट समाचारज़मीन में निवेश करने से पहले जानने योग्य 8 महत्वपूर्ण बातेंलाल झंडों के बावजूद, कर्नाटक ने बेंगलुरु में 22 दलित और ओबीसी मठों को 255 करोड़ रुपये की जमीन दी। बेंगलुरु समाचारचीन के शीर्ष जनरल पर आधिकारिक पदोन्नति के बदले अमेरिका को परमाणु रहस्य लीक करने का आरोप: रिपोर्टअभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक लगाकर इतिहास रचा, एलीट क्लब में शामिल हुए | क्रिकेट समाचारअनुभवी पत्रकार और लेखक मार्क टुली का 90 वर्ष की उम्र में निधन | भारत समाचारचोर ने चुराया फोन, देखी प्रेमानंद महाराज जी की फोटो – बिना कुछ कहे लौटा दिया!‘मतदाता एक भाग्य विधाता’: पीएम मोदी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नागरिकों को शुभकामनाएं दीं। भारत समाचार

पटोले का फडणवीस से सवाल: नेहरू ने शिवाजी पर टिप्पणियां संशोधित की, कब मांगेंगे माफी?

Follow

Published on: 07-10-2024

 

मुंबई । कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू पर की गई टिप्पणी को लेकर रविवार को उन्हें आड़े हाथ लिया। पटोले ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता को अगस्त मेंछत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति ढहने के मामले में पहले माफी मांगनी चाहिए। ठाणे में शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने कई परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया था।
इसी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए फडणवीस ने सवाल किया था कि क्या कांग्रेस नेता राहुल गांधी नेहरू की पुस्तक में महान मराठा योद्धा और राजा के अप्रिय वर्णन के लिए माफी मांगेंगे। फडणवीस का बयान शनिवार को कोल्हापुर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उस बयान के जवाब में आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘‘ लोगों को डराने और देश के संविधान एवं संस्थानों को बर्बाद करने के बाद शिवाजी महाराज के सामने शीश झुकाने का कोई औचित्य नहीं है।’’ कांग्रेस नेता की टिप्पणी स्पष्ट रूप से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को निशाना बनाकर की गई थी जिन्होंने 26 अगस्त को शिवाजी महाराज और उनकी प्रतिमा ढहने से आहत लोगों से माफी मांगी थी।
पटोले ने संवाददाताओं से कहा कि फडणवीस छत्रपति शिवाजी पर नेहरू की टिप्पणी को लेकर झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘नेहरू ने जेल में रहने के दौरान किताब लिखी। रिहा होने के बाद उन्होंने अपनी टिप्पणियों को संशोधित किया और माफी भी मांगी। लेकिन फडणवीस ने अब तक तक मालवण में छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा गिरने को लेकर माफी नहीं मांगी है। उन्हें हमें बताना चाहिए कि वह कब माफी मांगेंगे। ’’
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को कांग्रेस पर हमला करने के बजायराष्ट्रीयजनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के शुरुआती दो कार्यकालों में किए गए काम के बारे में बात करनी चाहिए। पटोले ने दावा किया कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की स्थिति हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में अनुमानित बढ़त से कहीं बेहतर होगी, जहां आठ अक्टूबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे। महाराष्ट्र में नवंबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है। पटोले ने भाजपा पर महाराष्ट्र को मादक पदार्थों का गढ़ बनाने और युवाओं को बर्बाद करने का आरोप लगाया।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।