Breaking News
From oilfield to kitchen flame: India’s crude oil and gas supply chain explainedमध्य पूर्व संकट: होर्मुज जलडमरूमध्य में थाई जहाज पर हमला; चालक दल के 3 सदस्य लापता‘माइक्रोवेव, इंडक्शन का उपयोग करें’: आईआरसीटीसी ने विक्रेताओं से खाना पकाने के तरीकों को बदलने के लिए कहा क्योंकि ईरान युद्ध के कारण एलएनजी प्रवाह बाधित हो गया हैरियल एस्टेट निवेश: प्लॉट किए गए विकास क्या हैं और इस प्रकार की रियल एस्टेट में निवेश के लिए 10 युक्तियाँएनसीईआरटी ने ‘न्यायिक भ्रष्टाचार’ अध्याय के लिए माफी मांगी, आठवीं कक्षा की किताब वापस ली। भारत समाचारकानूनों में लैंगिक भेदभाव खत्म करने के लिए यूसीसी कुंजी: सुप्रीम कोर्ट | भारत समाचारअमेरिका-ईरान युद्ध का प्रभाव: भारत भविष्य में तेल, एलपीजी, एलएनजी आपूर्ति व्यवधानों से खुद को कैसे बचा सकता है?ईरान युद्ध: सऊदी अरब, इराक, संयुक्त अरब अमीरात और कुवैत ने तेल उत्पादन में कटौती की क्योंकि होर्मुज व्यवधान ने ऊर्जा बाजारों को प्रभावित कियाईरान युद्ध: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट एक महीने के भीतर वैश्विक तेल आपूर्ति को रोक सकता है, पुतिन ने चेतावनी दीरिलायंस, अंबुजा सीमेंट्स और अन्य: 10 मार्च को देखने लायक शीर्ष स्टॉक

बाड़मेर: 45 लाख की अवैध शराब बरामद गुजरात नंबर के टैंकर से, विभिन्न ब्रांड के 388 कार्टन जब्त कर तस्कर को किया गिरफ्तार

Follow

Published on: 30-10-2024

बाड़मेर । बाड़मेर जिले की स्पेशल टीम एवं थाना रागेश्वरी पुलिस ने मेगा हाईवे पर नाकाबंदी में गुजरात नंबर के टैंकर से भारी मात्रा में पंजाब निर्मित अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने टैंकर में मिली विभिन्न ब्रांड की अवैध अंग्रेजी शराब के 388 कार्टून जब्त कर आरोपी रमेश गिरी पुत्र ईश्वर गिरी निवासी शिवनगर थाना सदर बाड़मेर को गिरफ्तार कर लिया। जब्त शराब की कीमत करीब 45 लाख रुपए आंकी गई है। एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया कि शराब की तस्करी की रोकथाम व तस्करों की धरपकड़ के लिए आईजी जोधपुर रेंज के निर्देश पर जिले में विशेष अभियान ऑपरेशन भौकाल चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जसाराम बोस व सीओ सुखराम बिश्नोई के सुपरविजन एवं एसएचओ आदेश कुमार एवं डीएसटी प्रभारी एएसआई अमीन खान मय टीम द्वारा नया नगर के पास मेगा हाईवे पर नाकाबंदी की गई थी।
नाकाबंदी के दौरान गुजरात नंबर का टैंकर आता हुआ दिखाई दिया, जिसे रूकवाकर तलाशी ली गई। तलाशी में टैंकर में मिली पंजाब निर्मित विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब के 388 कार्टून जब्त कर पुलिस ने आरोप वाहन चालक रमेश गिरी को आबकारी एक्ट में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से अवैध शराब की खरीद-फरोख्त के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
इस कार्रवाई में बाड़मेर जिले की स्पेशल टीम के हैड कांस्टेबल नर सिंह व कांस्टेबल रमेश कुमार की विशेष भूमिका रही। मामले में थाना रागेश्वरी पर आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।