Breaking News
From oilfield to kitchen flame: India’s crude oil and gas supply chain explainedमध्य पूर्व संकट: होर्मुज जलडमरूमध्य में थाई जहाज पर हमला; चालक दल के 3 सदस्य लापता‘माइक्रोवेव, इंडक्शन का उपयोग करें’: आईआरसीटीसी ने विक्रेताओं से खाना पकाने के तरीकों को बदलने के लिए कहा क्योंकि ईरान युद्ध के कारण एलएनजी प्रवाह बाधित हो गया हैरियल एस्टेट निवेश: प्लॉट किए गए विकास क्या हैं और इस प्रकार की रियल एस्टेट में निवेश के लिए 10 युक्तियाँएनसीईआरटी ने ‘न्यायिक भ्रष्टाचार’ अध्याय के लिए माफी मांगी, आठवीं कक्षा की किताब वापस ली। भारत समाचारकानूनों में लैंगिक भेदभाव खत्म करने के लिए यूसीसी कुंजी: सुप्रीम कोर्ट | भारत समाचारअमेरिका-ईरान युद्ध का प्रभाव: भारत भविष्य में तेल, एलपीजी, एलएनजी आपूर्ति व्यवधानों से खुद को कैसे बचा सकता है?ईरान युद्ध: सऊदी अरब, इराक, संयुक्त अरब अमीरात और कुवैत ने तेल उत्पादन में कटौती की क्योंकि होर्मुज व्यवधान ने ऊर्जा बाजारों को प्रभावित कियाईरान युद्ध: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट एक महीने के भीतर वैश्विक तेल आपूर्ति को रोक सकता है, पुतिन ने चेतावनी दीरिलायंस, अंबुजा सीमेंट्स और अन्य: 10 मार्च को देखने लायक शीर्ष स्टॉक

मुंबई:मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ की विवादित टिप्पणी, कह दी बड़ी बात

Follow

Published on: 08-11-2024

मुंबई। देश में जब भी चुनावों की तारीख पास होती है। कांग्रेस पार्टी का कोई न कोई नेता पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ विवादित बयान दे ही देता है। इससे पहले पीएम मोदी के खिलाफ चाय वाला और हत्यारा जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया जा चुका है। इसी कड़ी में एक तरफ जहां महाराष्ट्र में 20 नवंबर को मतदान होना है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ विवादित बयान दिया है। महाविकास अघाड़ी ने आज महाराष्ट्र के बीकेसी मैदान में साझा रैली को संबोधित किया। इस दौरान मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम नरेंद्र मोदी पर खूब निशाना साधा। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी की तुलना तैमूर लंग से कर डाली। खरगे ने कहा कि 400 पार का नारा देने वाले मोदी की सरकार जदयू और टीडीपी की बैसाखियों पर टिकी है। इतना ही नहीं खरगे ने पीएम मोदी को झूठों का सरदार भी कह डाला, साथ ही मोदी सरकार पर घोटालों का आरोप भी लगाया।
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “मोदी झूठों के सरदार हैं। मोदी साहब आपने 10 साल में इतनी गारंटी थी, आपने निभाई? आपने 15 लाख की गारंटी दी थी, ये झूठ हो गई। उन्होंने कहा कि मोदी झूठों के सरदार हैं, जो आदमी झूठ कहता है, वो लोगों के हित में नहीं होता है। उन्होंने अडानी, अंबानी को गारंटी दी है। जो फूटकर, टूटकर (महायुति में) जा रहे हैं, इनका मुंबई वालों की भलाई का इरादा नहीं है। वो सिर्फ पैसे कमाने के लिए हर चीज को तैयार रहते हैं।
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हमको गाली देने से जनता का पेट नहीं भरता है। वो (नरेंद्र मोदी) सिर्फ बात करना जानते हैं, काम करना नहीं जानते हैं। बीजेपी हर कुछ बेच रही है। अडानी के पोर्ट से नशीली चीजें बरामद हो रही हैं। हमें इसे रोकना चाहिए, नहीं तो जैसा पंजाब-हरियाणा में हो रहा है। वह यहां भी हो सकता है। चोरों को सपोर्ट करने वाले मोदी शाह को सबक सिखाना है। चोरों को भगाओ और चार्जशीट दायर करके उनको जेल में डालो। बीजेपी सरकार हर चीज बेच रही है। कारखाने, पब्लिक सेक्टर, एयरपोर्ट, पोर्ट बेचे जा रहे हैं। मल्लिकार्जन खरगे ने इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी की तुलना तैमूर लंग से भी की। इसपर भाजपा नेता किरेन रिजिजू ने बयान देते हुए कहा, “विदेशों में नरेंद्र मोदी की इज्जत देखते ही बनती है। कल डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को फोन किया। प्रधानमंत्री के बारे में ऐसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।