Breaking News
‘बड़े और कठिन फैसले का इंतजार है’: मनोज तिवारी ने चेतावनी दी कि अगर भारत टी20 विश्व कप का बचाव करने में विफल रहा तो गौतम गंभीर की नौकरी खतरे में पड़ सकती है | क्रिकेट समाचार‘दुर्घटनाओं को निमंत्रण’: मुंबई के पास 4-लेन पुल अचानक घटकर 2 रह गया; एमएमआरडीए ने डिजाइन में खामी से इनकार किया | मुंबई समाचारअगर बच्चे प्रेम विवाह का विकल्प चुनते हैं तो परिवार उनका बहिष्कार करें: एमपी ग्राम पंचायत। इंदौर समाचारखोसला ने एलोन के घोसला पर छापा मारा: तकनीकी कर्मचारियों से मस्क की टेस्ला और स्पेसएक्स छोड़ने का आह्वान किया‘वैश्विक माहौल में उथल-पुथल’: भारत-यूरोपीय संघ ‘ऐतिहासिक’ एफटीए के बाद पीएम मोदी की ‘डबल इंजन’ पिचनासा ने डार्क मैटर: ब्रह्मांड के छिपे ढांचे के बारे में नई जानकारी साझा की है।अमेरिका में शीतकालीन तूफ़ान का कहर: कम से कम 30 मरे, पांच लाख से अधिक बिजली के बिना – वह सब जो आपको जानना आवश्यक हैअमेरिका में बर्फ़ीला तूफ़ान: विभिन्न क्षेत्रों में सर्दी के मौसम के भीषण प्रकोप से कम से कम 25 लोगों की मौत; 750,000 बिजली के बिना रह गएकनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के मार्च में भारत आने की संभावना: एजेंडे में यूरेनियम, व्यापार समझौता; चीन की धुरी के कुछ दिनों बाद आता है‘जो भी उनके खिलाफ आएगा वह पूरी तरह से नष्ट हो जाएगा’: टी20 विश्व कप से पहले भारत के अपराजेय दिखने पर इरफान पठान ने दुनिया को दी चेतावनी | क्रिकेट समाचार

काशी की प्रसिद्ध देव दीपावली कल, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ होंगे मुख्य अतिथि

Published on: 14-11-2024

लखनऊ। वाराणसी में विश्व प्रसिद्ध देव दीपावली कल शुक्रवार (15 नवंबर) को है। इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस वर्ष लगभग 17 लाख दीपों से गंगा घाट जगमगाएंगे। गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी देव दीपावली पूरी भव्यता और दिव्यता के साथ मनाई जाएगी। देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा प्रदेश के केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी और राज्य सरकार के कई मंत्री उपस्थित रहेंगे।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि देव दीपावली काशी की धरोहर है, जो हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ती है। इस परंपरा का हिस्सा बनकर हम सभी गौरवान्वित महसूस करते हैं। गंगा के विभिन्न घाट दीपों की लड़ियों से जगमगाएंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम, ग्रीन फायर क्रैकर शो, गंगा आरती, लेजर शो आदि विशेष आकर्षण के केन्द्र होंगे।

जयवीर सिंह ने बताया कि देव दीपावली न केवल स्थानीय श्रद्धालुओं को आकर्षित करती है, बल्कि यह विश्व भर के पर्यटकों का भी मन मोह लेती है। यही कारण है कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ की नगरी काशी पहुंच रहे हैं। पर्यटकों के ठहरने, भ्रमण करने, दर्शन-पूजन आदि की उत्तम प्रबंध किया गया है। गंगा के घाटों पर दीपों की पंक्तियां एक अविस्मरणीय शोभा का निर्माण करती हैं। देव दीपावली हमारी सांस्कृतिक विरासत एवं गौरवशाली इतिहास का हिस्सा रही है।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के पर्यटन में काशी का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार इस अवसर पर काशी को साफ सुथरा बनाये रखने तथा दूर दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए उत्तम व्यवस्था करा रही है। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बनने के बाद यहां पर्यटकों की संख्या में बहुत ही तीव्र गति से वृद्धि हुई हैं। देश-प्रदेश की अर्थव्यवस्था में इसका बड़ा योगदान है।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।