Breaking News
‘वैश्विक माहौल में उथल-पुथल’: भारत-यूरोपीय संघ ‘ऐतिहासिक’ एफटीए के बाद पीएम मोदी की ‘डबल इंजन’ पिचनासा ने डार्क मैटर: ब्रह्मांड के छिपे ढांचे के बारे में नई जानकारी साझा की है।अमेरिका में शीतकालीन तूफ़ान का कहर: कम से कम 30 मरे, पांच लाख से अधिक बिजली के बिना – वह सब जो आपको जानना आवश्यक हैअमेरिका में बर्फ़ीला तूफ़ान: विभिन्न क्षेत्रों में सर्दी के मौसम के भीषण प्रकोप से कम से कम 25 लोगों की मौत; 750,000 बिजली के बिना रह गएकनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के मार्च में भारत आने की संभावना: एजेंडे में यूरेनियम, व्यापार समझौता; चीन की धुरी के कुछ दिनों बाद आता है‘जो भी उनके खिलाफ आएगा वह पूरी तरह से नष्ट हो जाएगा’: टी20 विश्व कप से पहले भारत के अपराजेय दिखने पर इरफान पठान ने दुनिया को दी चेतावनी | क्रिकेट समाचारज़मीन में निवेश करने से पहले जानने योग्य 8 महत्वपूर्ण बातेंलाल झंडों के बावजूद, कर्नाटक ने बेंगलुरु में 22 दलित और ओबीसी मठों को 255 करोड़ रुपये की जमीन दी। बेंगलुरु समाचारचीन के शीर्ष जनरल पर आधिकारिक पदोन्नति के बदले अमेरिका को परमाणु रहस्य लीक करने का आरोप: रिपोर्टअभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक लगाकर इतिहास रचा, एलीट क्लब में शामिल हुए | क्रिकेट समाचार

उ०प्र० राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष ने जिला अस्पताल, कारागार, वन स्टाप सेंटर, आंगनबाड़ी का किया निरीक्षण

Published on: 12-12-2024

-निरीक्षण भवन में महिलाओं से संबंधित प्रकरणों को लेकर की जनसुनवाई, निस्तारण के दिए निर्देश

रायबरेली। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने जनपद भ्रमण पर रही। भ्रमण दौरान जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण तथा महिला वार्डों के निरीक्षण दौरान इमरजेंसी वार्ड, लेबर रूम तथा अन्य इकाईयों में महिलाओं से सम्पर्क कर चिकित्सा संबंधित सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। महिलाओं को 40 बेबी किट व मिष्ठान वितरित कर संबंधित अधिकारियों को कन्या सुमंगला योजना का लाभ दिलाए जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

तत्पश्चात उपाध्यक्ष द्वारा कारागार में पाकशाला, महिला बंदीगृह का भी निरीक्षण किया। महिला बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना एवं माता से साथ आवासित बच्चों को चॉकलेट, बिस्किट, टॉफी एवं महिला बंदियों में कम्बल बांटे। इसके साथ ही वन स्टाप सेंटर का भी निरीक्षण किया।

वहां पर केन्द्र प्रबन्धक से कार्यालय के समस्त अभिलेखों महिलाओं से संबंधित प्राप्त प्रकरणों का अवलोकन तथा महिलाओं से संबंधित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए केन्द्र प्रबंधक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। वन स्टाप सेंटर भवन में ही संचालित चाइल्ड हेल्पलाइन कार्यालय का भी निरीक्षण किया गया।

कार्यालय में उपस्थित कार्मिकों से बच्चों से संबंधित प्रकरणों के बारे में जानकारी ली लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उपाध्यक्ष द्वारा ग्राम पंचायत हरदासपुर के आंगनवाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया गया जहां पर 0 से 06 वर्ष तक के बच्चों के शिक्षा, स्वास्थ्य व पोषण के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी तथा आंगनवाड़ी केन्द्र पर आयोग की उपाध्यक्ष द्वारा धात्री महिलाओं की गोदभराई की तथा सभी बच्चों को फल वितरण किया गया।

केन्द्र पर उपस्थिति आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये। इसके साथ ही निरीक्षण भवन में महिला जन सुनवाई करते हुए 18 प्रकरण में समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देश दिये। उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी हर्षिता माथुर व पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह व सम्बन्धित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में चाइल्ड हेल्प लाइन की व्यवस्था व वन स्टॉप सेंटर को सुचारू रूप से संचालित किए जाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि हॉस्पिटल में कन्या के जन्म होने पर महिलाओं को कन्या सुमंगला योजना की जानकारी प्रदान कराते हुए उनको उक्त योजना का लाभ दिलाया जाए, जिससे कोई भी बालिकाए लाभ से वंचित न रहें। सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार हेतु विद्यालयों के नोटिस बोर्ड पर पंपलेट चस्पा किए जाए, जिससे बच्चों को योजनाओं की जानकारी हो और वह घर जाकर अपने माता पिता को उन योजनाओं की जानकारी दे और वह उसका लाभ उठा सके।

आयुष्मान कार्ड की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि शत प्रतिशत पात्र लोगों का आयुष्मान कार्ड बनवाया जाए, इसके साथ ही जन जागरूकता हेतु अस्पताल परिसर में पात्रता व कार्ड कैसे और कहा बनवा सकते ही इसकी जानकारी डिस्प्ले की जाए।

उन्होंने कहा कि सीएचसी व पीएचसी में समीक्षा कर यह सुनिश्चित कराया जाए कि चिकित्सक व अन्य स्टाफ अपने ड्यूटी के दौरान उपस्थित रहें। जिससे लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पडे।

बैठक में दर्जनों अधिकारी उपस्थित रहे।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।