Breaking News
अमेरिका में बर्फ़ीला तूफ़ान: विभिन्न क्षेत्रों में सर्दी के मौसम के भीषण प्रकोप से कम से कम 25 लोगों की मौत; 750,000 बिजली के बिना रह गएकनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के मार्च में भारत आने की संभावना: एजेंडे में यूरेनियम, व्यापार समझौता; चीन की धुरी के कुछ दिनों बाद आता है‘जो भी उनके खिलाफ आएगा वह पूरी तरह से नष्ट हो जाएगा’: टी20 विश्व कप से पहले भारत के अपराजेय दिखने पर इरफान पठान ने दुनिया को दी चेतावनी | क्रिकेट समाचारज़मीन में निवेश करने से पहले जानने योग्य 8 महत्वपूर्ण बातेंलाल झंडों के बावजूद, कर्नाटक ने बेंगलुरु में 22 दलित और ओबीसी मठों को 255 करोड़ रुपये की जमीन दी। बेंगलुरु समाचारचीन के शीर्ष जनरल पर आधिकारिक पदोन्नति के बदले अमेरिका को परमाणु रहस्य लीक करने का आरोप: रिपोर्टअभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक लगाकर इतिहास रचा, एलीट क्लब में शामिल हुए | क्रिकेट समाचारअनुभवी पत्रकार और लेखक मार्क टुली का 90 वर्ष की उम्र में निधन | भारत समाचारचोर ने चुराया फोन, देखी प्रेमानंद महाराज जी की फोटो – बिना कुछ कहे लौटा दिया!‘मतदाता एक भाग्य विधाता’: पीएम मोदी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नागरिकों को शुभकामनाएं दीं। भारत समाचार

पंडित खेड़ा में निकाली गई जन आक्रोश रैली: महिलाएं आई आगे

Published on: 22-12-2024

लखनऊ। सरोजनी नगर प्रथम वार्ड के पंडित खेड़ा क्षेत्र में आज एक जन आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। प्रशासन की अनदेखी के खिलाफ स्थानीय लोगों ने एकजुट होकर विनीत मिश्रा के नेतृत्व में यह रैली निकाली। यह रैली भुईयन माता मंदिर से शुरू होकर जयपुरिया तिराहे तक गई।

महिलाओं की भागीदारी

रैली में महिलाओं की भी बड़ी संख्या में भागीदारी देखी गई। उन्होंने स्थानीय विकास कार्यों की महत्वपूर्ण मांगों को उठाते हुए समाज में अपनी आवाज को मजबूती से प्रस्तुत किया। इस रैली में लगभग पाँच सौ लोग शामिल हुए, जो अपने क्षेत्र में अधूरे विकास कार्यों को लेकर चिंतित थे।

मुख्य मांगें और नाले का निर्माण

रैली में लोगों ने कई प्रमुख मांगें पेश की, जिनमें सबसे महत्वपूर्ण नाले का निर्माण था, जो पिछले कई महीनों से रुका हुआ है। इसके अलावा, शुभम सिटी से पारा लिंक रोड का निर्माण, यादव आटा चक्की से पंडित अटल बिहारी वाजपेई छठ पूजा स्थल तक सड़क का निर्माण, और भुईयन माता मंदिर से सिद्धिविनायक मैरिज लॉन तक RCC रोड का निर्माण शामिल था। साथ ही, मुख्य मार्ग पर स्ट्रीट लाइट और कूड़ा प्रबंधन की उचित व्यवस्था की भी मांग की गई।

निवासियों में मनजीत सिंह ,सीएन शुक्ला , यमुना शंकर त्रिवेदी,लवलेश भाटिया ,ओमप्रकाश श्रीवास्तव, मनोज तिवारी ,अनूप तिवारी ,वीरेंद्र ओझा, निर्भय मिश्रा, उमेंद्र पाठक, अमित सिंह,राजेश सिंह , बी बी पाल,आशीष,रविकांत राय, रामशिरोमणि त्रिपाठी,पूनम चौरसिया, आरती देवी, पारुल, सीमा, अनुपमा सिंह, अंजली भाटिया, बबीता सिंह, श्रद्धा दूबे एवम समस्त निवासियों ने रैली में शामिल हुऐ।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।