Breaking News
नासा ने डार्क मैटर: ब्रह्मांड के छिपे ढांचे के बारे में नई जानकारी साझा की है।अमेरिका में शीतकालीन तूफ़ान का कहर: कम से कम 30 मरे, पांच लाख से अधिक बिजली के बिना – वह सब जो आपको जानना आवश्यक हैअमेरिका में बर्फ़ीला तूफ़ान: विभिन्न क्षेत्रों में सर्दी के मौसम के भीषण प्रकोप से कम से कम 25 लोगों की मौत; 750,000 बिजली के बिना रह गएकनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के मार्च में भारत आने की संभावना: एजेंडे में यूरेनियम, व्यापार समझौता; चीन की धुरी के कुछ दिनों बाद आता है‘जो भी उनके खिलाफ आएगा वह पूरी तरह से नष्ट हो जाएगा’: टी20 विश्व कप से पहले भारत के अपराजेय दिखने पर इरफान पठान ने दुनिया को दी चेतावनी | क्रिकेट समाचारज़मीन में निवेश करने से पहले जानने योग्य 8 महत्वपूर्ण बातेंलाल झंडों के बावजूद, कर्नाटक ने बेंगलुरु में 22 दलित और ओबीसी मठों को 255 करोड़ रुपये की जमीन दी। बेंगलुरु समाचारचीन के शीर्ष जनरल पर आधिकारिक पदोन्नति के बदले अमेरिका को परमाणु रहस्य लीक करने का आरोप: रिपोर्टअभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक लगाकर इतिहास रचा, एलीट क्लब में शामिल हुए | क्रिकेट समाचारअनुभवी पत्रकार और लेखक मार्क टुली का 90 वर्ष की उम्र में निधन | भारत समाचार

आगामी नववर्ष 2025 में जनवरी से जून तक होने वाले ‘‘सम्पूर्ण समाधान दिवस‘‘ का रोस्टर निर्धारित

Published on: 24-12-2024

-जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नववर्ष का प्रथम सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील लालगंज में 04 जनवरी को

रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने शासन के निर्देशानुसार माह जनवरी से जून 2025 तक ‘‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’’ में जन समस्याओं के निस्तारण हेतु व कोविड-19 संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को तहसीलों में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर, मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अमृता सिंह की अध्यक्षता में रोस्टर निर्धारित किया गया है।

निर्धारित रोस्टर के अनुसार 04 जनवरी 2025 को जिलाधिकारी तहसील लालगंज में, मुख्य विकास अधिकारी तहसील डलमऊ में, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) तहसील ऊँचाहार में एवं तहसील महराजगंज में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा।

इसी प्रकार 18 जनवरी को जिलाधिकारी तहसील ऊँचाहार में, मुख्य विकास अधिकारी तहसील सलोन में, एडीएम (प्रशासन) तहसील सदर में एवं एडीएम (वि0/रा0) तहसील डलमऊ में। 01 फरवरी को जिलाधिकारी तहसील सलोन में, मुख्य विकास अधिकारी तहसील ऊँचाहार में, एडीएम (प्रशासन) तहसील महराजगंज में, एडीएम (वि0/रा0) तहसील सदर में।

15 फरवरी को जिलाधिकारी तहसील महराजगंज में, मुख्य विकास अधिकारी तहसील सदर में, एडीएम (प्रशासन) तहसील डलमऊ में, एडीएम (वि0/रा0) तहसील लालगंज में। 01 मार्च को जिलाधिकारी तहसील सदर में, मुख्य विकास अधिकारी तहसील महराजगंज में, एडीएम (प्रशासन) तहसील लालगंज में, एडीएम (वि0/रा0) तहसील सलोन में।

15 मार्च को जिलाधिकारी तहसील डलमऊ में, मुख्य विकास अधिकारी तहसील लालगंज में, एडीएम (प्रशासन) तहसील सलोन में, एडीएम (वि0/रा0) तहसील ऊँचाहार में। 05 अप्रैल को जिलाधिकारी तहसील लालगंज में, मुख्य विकास अधिकारी तहसील डलमऊ में, एडीएम (प्रशासन) तहसील ऊँचाहार में, एडीएम (वि0/रा0) तहसील महराजगंज में।

19 अप्रैल को जिलाधिकारी तहसील ऊँचाहार में, मुख्य विकास अधिकारी तहसील सलोन में, एडीएम (प्रशासन) तहसील सदर में, एडीएम (वि0/रा0) तहसील डलमऊ में। 03 मई को जिलाधिकारी तहसील सलोन में, मुख्य विकास अधिकारी तहसील ऊँचाहार में, एडीएम (प्रशासन) तहसील महराजगंज में, एडीएम (वि0/रा0) तहसील सदर में।

17 मई को जिलाधिकारी तहसील महराजगंज में, मुख्य विकास अधिकारी तहसील सदर में, एडीएम (प्रशासन) तहसील डलमऊ में, एडीएम (वि0/रा0) तहसील लालगंज में। 07 जून को जिलाधिकारी तहसील सदर में, मुख्य विकास अधिकारी तहसील महराजगंज में, एडीएम (प्रशासन) तहसील लालगंज में, एडीएम (वि0/रा0) तहसील सलोन में।

21 जून 2025 को  जिलाधिकारी तहसील डलमऊ में, मुख्य विकास अधिकारी तहसील लालगंज में, एडीएम (प्रशासन) तहसील सलोन में एवं तहसील ऊँचाहार में एडीएम (वि0/रा0) की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा।

उपरोक्त सारणी में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रत्येक माह के प्रथम शनिवार के समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी (न्यायिक) सदर तथा प्रत्येक माह के तृतीय शनिवार के समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी (न्यायिक) डलमऊ द्वारा उक्त तिथियों में प्रतिभाग किया जायेगा।

जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील मुख्यालय पर प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 02 बजे तक आयोजित किया जायेगा। स्थापित व्यवस्था में माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को कोई सार्वजनिक अवकाश पड़ता है तो अगले कार्य दिवस में तहसील समाधान दिवस आयोजित किया जायेगा।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के आयोजन पर जिलाधिकारी के उपलब्ध न होने के दशा में नामित अधिकारी द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस संचालित किया जायेगा।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।