Breaking News
‘दुर्घटनाओं को निमंत्रण’: मुंबई के पास 4-लेन पुल अचानक घटकर 2 रह गया; एमएमआरडीए ने डिजाइन में खामी से इनकार किया | मुंबई समाचारअगर बच्चे प्रेम विवाह का विकल्प चुनते हैं तो परिवार उनका बहिष्कार करें: एमपी ग्राम पंचायत। इंदौर समाचारखोसला ने एलोन के घोसला पर छापा मारा: तकनीकी कर्मचारियों से मस्क की टेस्ला और स्पेसएक्स छोड़ने का आह्वान किया‘वैश्विक माहौल में उथल-पुथल’: भारत-यूरोपीय संघ ‘ऐतिहासिक’ एफटीए के बाद पीएम मोदी की ‘डबल इंजन’ पिचनासा ने डार्क मैटर: ब्रह्मांड के छिपे ढांचे के बारे में नई जानकारी साझा की है।अमेरिका में शीतकालीन तूफ़ान का कहर: कम से कम 30 मरे, पांच लाख से अधिक बिजली के बिना – वह सब जो आपको जानना आवश्यक हैअमेरिका में बर्फ़ीला तूफ़ान: विभिन्न क्षेत्रों में सर्दी के मौसम के भीषण प्रकोप से कम से कम 25 लोगों की मौत; 750,000 बिजली के बिना रह गएकनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के मार्च में भारत आने की संभावना: एजेंडे में यूरेनियम, व्यापार समझौता; चीन की धुरी के कुछ दिनों बाद आता है‘जो भी उनके खिलाफ आएगा वह पूरी तरह से नष्ट हो जाएगा’: टी20 विश्व कप से पहले भारत के अपराजेय दिखने पर इरफान पठान ने दुनिया को दी चेतावनी | क्रिकेट समाचारज़मीन में निवेश करने से पहले जानने योग्य 8 महत्वपूर्ण बातें

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी को उनकी 128 वीं जयंती पर किया नमन, दी श्रद्धांजलि

Follow

Published on: 23-01-2025

  • मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा- महान क्रांतिकारी और पराक्रमी नेताजी ने देश की आजादी की लड़ाई को दी थी नई ताकत
  • मुख्यमंत्री ने कहा- झारखंड से नेताजी का रहा है गहरा रिश्ता, यहां के कई इलाकों से जुड़ी है उनकी यादें
  • मुख्यमंत्री ने कहा- नेताजी के विचार और आदर्श आज भी लोगों के आत्मविश्वास और ताकत को बढ़ाने का कर रही कार्य

रांची (झारखंड)। महान क्रांतिकारी एवं स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की 128 वीं जयंती पर आज उन्हें पूरा राष्ट्र नमन कर रहा है। यह दिवस “पराक्रम दिवस” के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने राजधानी रांची के नेताजी सुभाष चंद्र बोस उद्यान स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि यह दिन हम सभी के लिए ऐतिहासिक है। हमें इस बात का गर्व है कि हमारे बीच एक ऐसी विभूति एवं पराक्रमी पैदा हुए, जिन्होंने इस देश की आजादी की लड़ाई को नई ताकत दी थी। झारखंड, बिहार, बंगाल तथा उड़ीसा से नेताजी का खासा रिश्ता रहा है।

यहां के कई ऐसे क्षेत्र हैं, जहां से उनकी कई यादें जुड़ी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नेताजी के विचार और आदर्श आज भी लोगों की आवाज, आत्मविश्वास और ताकत को बढ़ाने का कार्य कर रही है । जब तक यह देश रहेगा, नेताजी का नाम अमर रहेगा। नेताजी को शत-शत नमन।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।