Breaking News
दूसरा आगमन: POTUS के बाद भूमिका के लिए ट्रम्प ने ऑडिशन दियाविक्रम की 'हॉप' चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र के पास सतही 'परतों' को खोलती है। भारत समाचारबीसीसीआई ने आईपीएल 2026 के शेड्यूल में बड़ा बदलाव किया – यहां जानें नया क्या है'लोग बम का जवाब मतपत्र से देंगे': बंगाल में अमित शाह, टीएमसी के 'गुंडों' को 'जेल' की चेतावनी दी भारत समाचारतेल का झटका और युद्ध की आशंका: निवेशकों को अपना पैसा कहां लगाना चाहिए?अभ्यर्थी शतरंज: राउंड 12 में वैशाली कैसे चीनी दीवार से टकराई | शतरंज समाचारपश्चिम बंगाल चुनाव: चंद्र बोस टीएमसी में शामिल हुए, बीजेपी पर हमला | भारत समाचारआईपीएल 2026: रोहित शर्मा हुए रिटायर हर्ट; रितिका सजदेह की प्रतिक्रिया ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। क्रिकेट समाचार'लगातार संपर्क में': वेंस का कहना है कि ट्रम्प ने ईरान के साथ शांति वार्ता के दौरान 'दर्जन बार' फोन कियाआशा भोसले के निधन से बेहद दुखी पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी: 'उनके साथ हुई बातचीत को याद रखूंगा' | हिंदी मूवी समाचार

रोहित शर्मा का विकेट लेने के बाद उमर नजीर ने इस कारण नहीं मनाया जश्न।

Published on: 24-01-2025

भारतीय टीम के टेस्ट और वनडे कप्तान रोहित शर्मा फॉर्म में फिर से वापसी करने के लिए 23 जनवरी से मुंबई और जम्मू कश्मीर के बीच शुरू हुए रणजी ट्रॉफी मुकाबले में खेलने उतरे लेकिन यहां भी उन्हें निराशा का ही सामना करना पड़ा। रोहित की घरेलू क्रिकेट में वापसी को लेकर सभी फैंस के अंदर काफी उत्सुकता थी लेकिन वह 3 के निजी स्कोर पर जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज उमर नजीर की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। एकतरफ जहां रोहित के जारी खराब फॉर्म को लेकर चर्चा काफी तेज देखने को मिल रही है तो वहीं दूसरी तरफ उमर नजीर भी काफी सुर्खियां बटोर रहें हैं। उमर ने रोहित का विकेट लेने के बाद जश्न नहीं मनाया था जिसपर सभी का ध्यान भी गया था और इसका खुलासा उमर ने पहले दिन का खत्म होने के बाद किया।

 

मैं रोहित का बहुत बड़ा फैन हूं

उमर नजीर का कद लगभग 6 फुट 4 इंच का है और उन्होंने रोहित को आउट करने से पहले उन्हें अपनी गेंदों से काफी परेशान भी किया। उमर ने पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद रोहित का विकेट लेने के बाद जश्न क्यों नहीं मनाया इसके बारे में भी जवाब दिया जिसमें उन्होंने कहा कि मैंने रोहित का विकेट लेने के बाद उसे सेलिब्रेट नहीं किया क्योंकि मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं। उनका विकेट हासिल करना मेरे लिए काफी मायने रखता है। मैं उन्हें पहली बार गेंदबाजी कर रहा था। बता दें कि मुंबई टीम की पहली पारी में उमर ने रोहित सहित कुल 4 विकेट अपने नाम किए जिसमें अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे और हार्दिक तामोरे का विकेट शामिल था। उमर नजीर ने 11 ओवर्स की गेंदबाजी में 41 रन देने के साथ कुल 4 विकेट अपने नाम किए।

मुंबई 120 रनों पर सिमटी, जम्मू-कश्मीर के पास 54 रनों की बढ़त

मुंबई की टीम जम्मू-कश्मीर के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मुकाबले में अपनी पहली पारी में सिर्फ 120 रनों पर सिमट गई जिसमें सिर्फ शार्दुल ठाकुर के बल्ले से 51 रनों की पारी देखने को मिली। वहीं पहले दिन का खेल खत्म होने पर जम्मू-कश्मीर की टीम ने अपनी पहली पारी में 7 विकेट के नुकसान पर 174 रन बना लिए थे, जिससे उनके पास अब 54 रनों की पहली पारी के आधार पर बढ़त हासिल हो गई जो इस मुकाबले में काफी अहम साबित हो सकती है।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।