Breaking News
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के मार्च में भारत आने की संभावना: एजेंडे में यूरेनियम, व्यापार समझौता; चीन की धुरी के कुछ दिनों बाद आता है‘जो भी उनके खिलाफ आएगा वह पूरी तरह से नष्ट हो जाएगा’: टी20 विश्व कप से पहले भारत के अपराजेय दिखने पर इरफान पठान ने दुनिया को दी चेतावनी | क्रिकेट समाचारज़मीन में निवेश करने से पहले जानने योग्य 8 महत्वपूर्ण बातेंलाल झंडों के बावजूद, कर्नाटक ने बेंगलुरु में 22 दलित और ओबीसी मठों को 255 करोड़ रुपये की जमीन दी। बेंगलुरु समाचारचीन के शीर्ष जनरल पर आधिकारिक पदोन्नति के बदले अमेरिका को परमाणु रहस्य लीक करने का आरोप: रिपोर्टअभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक लगाकर इतिहास रचा, एलीट क्लब में शामिल हुए | क्रिकेट समाचारअनुभवी पत्रकार और लेखक मार्क टुली का 90 वर्ष की उम्र में निधन | भारत समाचारचोर ने चुराया फोन, देखी प्रेमानंद महाराज जी की फोटो – बिना कुछ कहे लौटा दिया!‘मतदाता एक भाग्य विधाता’: पीएम मोदी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नागरिकों को शुभकामनाएं दीं। भारत समाचार‘बांग्लादेश ने ज़रूरत से ज़्यादा ज़ोर दिया’: बीसीबी के पूर्व सचिव ने टी20 विश्व कप से हटने की आलोचना की | क्रिकेट समाचार

ससुरालीजनों ने पहले विवाहिता को पीटा, फिर भगाया, अब लापता

Published on: 08-03-2025

पाटन,उन्नाव। बिहार थाना क्षेत्र के डिहवा जालापुर गांव में एक महिला के साथ मारपीट कर उसे घर से निकालने और उसके लापता होने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने थाना पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने उनकी बेटी को प्रताड़ित कर घर से भगा दिया, जिसके बाद से वह लापता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

ग्राम खांडे सराय थाना सरेनी जनपद रायबरेली निवासी श्रीराम पुत्र सुखलाल लोध ने थाना बिहार में दी गई तहरीर में बताया कि उनकी 32 वर्षीय बेटी माया की शादी डिहवा जालापुर गांव में हुई थी। 3 मार्च को ससुराल पक्ष के ससुर मुरली लोध, सास छेदाना , ननद संगीता व ननदोई लल्लू निवासी मनिका पुर ने किसी बात को लेकर माया पर आरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट की और जबरन घर से निकाल दिया।

इसके बाद से वह घर नहीं लौटी। श्रीराम ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।आखिरकार, उन्होंने पुलिस से मदद की गुहार लगाई और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पीड़ित की शिकायत पर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और महिला की तलाश शुरू कर दी गई है।

थाना प्रभारी सुब्रत नारायण तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही महिला का पता लगाकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने परिजनों से भी संपर्क कर आवश्यक जानकारी जुटाई है।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।