Breaking News
नासा ने डार्क मैटर: ब्रह्मांड के छिपे ढांचे के बारे में नई जानकारी साझा की है।अमेरिका में शीतकालीन तूफ़ान का कहर: कम से कम 30 मरे, पांच लाख से अधिक बिजली के बिना – वह सब जो आपको जानना आवश्यक हैअमेरिका में बर्फ़ीला तूफ़ान: विभिन्न क्षेत्रों में सर्दी के मौसम के भीषण प्रकोप से कम से कम 25 लोगों की मौत; 750,000 बिजली के बिना रह गएकनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के मार्च में भारत आने की संभावना: एजेंडे में यूरेनियम, व्यापार समझौता; चीन की धुरी के कुछ दिनों बाद आता है‘जो भी उनके खिलाफ आएगा वह पूरी तरह से नष्ट हो जाएगा’: टी20 विश्व कप से पहले भारत के अपराजेय दिखने पर इरफान पठान ने दुनिया को दी चेतावनी | क्रिकेट समाचारज़मीन में निवेश करने से पहले जानने योग्य 8 महत्वपूर्ण बातेंलाल झंडों के बावजूद, कर्नाटक ने बेंगलुरु में 22 दलित और ओबीसी मठों को 255 करोड़ रुपये की जमीन दी। बेंगलुरु समाचारचीन के शीर्ष जनरल पर आधिकारिक पदोन्नति के बदले अमेरिका को परमाणु रहस्य लीक करने का आरोप: रिपोर्टअभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक लगाकर इतिहास रचा, एलीट क्लब में शामिल हुए | क्रिकेट समाचारअनुभवी पत्रकार और लेखक मार्क टुली का 90 वर्ष की उम्र में निधन | भारत समाचार

मानगो डिमना चौक पर मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा जी का कांग्रेस ने पुतला फूंका

Follow

Published on: 16-05-2025

जमशेदपुर (झारखंड)। मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के द्वारा सेना पर की गई टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस पार्टी मानगो प्रखण्ड के तत्वाधान में डिमना चौक पर उनका पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य वक्ता ओम प्रकाश सिंह एवं प्रखण्ड अध्यक्ष मानगो ईश्वर सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

पुतला दहन कार्यक्रम में ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि भाजपा के लोग यात्रा निकाल रहे है, ज्यादा अच्छा होता कि जगदीश देवड़ा जी को पार्टी से और उपमुख्यमंत्री पद से निकालते।

कथित राष्ट्रवादी भाजपा के नेताओं की ओर से लगातार हमारी सेना का अपमान अत्यंत शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण और बर्दास्त के बाहर है, विडंबना हैं कि मध्य प्रदेश के एक मंत्री ने महिला सैनिकों पर अभद्र टिप्पणी की और अब उनके उप मुख्यमंत्री ने सेना का घोर अपमान किया है।

पूरे देश की जनता सेना के शौर्य पर गौरवान्वित है लेकिन बीजेपी के लोग सेना को अपमानित कर रहे हैं और बीजेपी अपने इन नेताओं पर कार्रवाई करने की जगह उन्हें बचाने में पूरा ज़ोर लगा रही है.बीजेपी ऐसा करके हमारी सेना और देशवासियों को क्या संदेश देना चाहती है?लेकिन हम कभी भी देश के सैनिकों का अपमान बर्दास्त नहीं करेंगे।

इस अवसर पर ओम प्रकाश सिंह, प्रखण्ड अध्यक्ष मानगो ईश्वर सिंह, अखिलेश सिंह, राकेश दास, गोपाल यादव, संजय शर्मा, मोहन सिंह, दशरथ राय, कंचन कुमारी, पिंकी महतो, बोजोहोरी महतो, पिंटू महतो, जामिनी महतो, आनन्द महतो, अनूप मिश्रा, आयुन गौड़, पवन बिहारी ओझा,पीयूष गुप्ता, अनिल सिंह, जीवन सिंह देव, प्रभाकर साहू, दिनेश लोहरा, उमा देवी, नौशाद आलम, जीतेन्द्र गुप्ता, जयदेव शर्मा, सन्नी भाई, शिशु गोप, प्रकाश मुख़र्जी, अब्दुल सलीम खान सहित बड़ी संख्या मे पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।