Breaking News
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के मार्च में भारत आने की संभावना: एजेंडे में यूरेनियम, व्यापार समझौता; चीन की धुरी के कुछ दिनों बाद आता है‘जो भी उनके खिलाफ आएगा वह पूरी तरह से नष्ट हो जाएगा’: टी20 विश्व कप से पहले भारत के अपराजेय दिखने पर इरफान पठान ने दुनिया को दी चेतावनी | क्रिकेट समाचारज़मीन में निवेश करने से पहले जानने योग्य 8 महत्वपूर्ण बातेंलाल झंडों के बावजूद, कर्नाटक ने बेंगलुरु में 22 दलित और ओबीसी मठों को 255 करोड़ रुपये की जमीन दी। बेंगलुरु समाचारचीन के शीर्ष जनरल पर आधिकारिक पदोन्नति के बदले अमेरिका को परमाणु रहस्य लीक करने का आरोप: रिपोर्टअभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक लगाकर इतिहास रचा, एलीट क्लब में शामिल हुए | क्रिकेट समाचारअनुभवी पत्रकार और लेखक मार्क टुली का 90 वर्ष की उम्र में निधन | भारत समाचारचोर ने चुराया फोन, देखी प्रेमानंद महाराज जी की फोटो – बिना कुछ कहे लौटा दिया!‘मतदाता एक भाग्य विधाता’: पीएम मोदी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नागरिकों को शुभकामनाएं दीं। भारत समाचार‘बांग्लादेश ने ज़रूरत से ज़्यादा ज़ोर दिया’: बीसीबी के पूर्व सचिव ने टी20 विश्व कप से हटने की आलोचना की | क्रिकेट समाचार

खंड शिक्षा अधिकारी नगवां को ब्लॉक स्काउट मास्टर ने किया सम्मानित

Published on: 26-06-2025

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार रजक सोनभद्र

सोनभद्र। नवागत खंड शिक्षा अधिकारी नगवां धनंजय सिंह को ब्लॉक संसाधन केंद्र पर डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह महादेव ब्लॉक स्काउट मास्टर नगवां एवं वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राशैम सोनभद्र द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

डॉ महादेव ने बताया कि एक अच्छे अधिकारी में ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा, निर्णय लेने की क्षमता, प्रभावी संचार टीम का नेतृत्व करने, समस्याओं का समाधान करने और दूसरों को प्रेरित करने में सक्षम होना चाहिए। जो हमारे नवागत खंड शिक्षा अधिकारी में है। आप शिक्षकों के शिक्षक कुशल मार्गदर्शक और शिक्षकों के दर्द को समझने वाले हैं।

विकासखंड नगवा जैसे दुर्गम एवं विषम भौगोलिक क्षेत्र वाले भू भाग में सेवा दे रहे हैं शिक्षकों की समस्याओं को भी बखूबी समझते हैं। नवागत खंड शिक्षा अधिकारी धनंजय सिंह ने कहा कि एक अच्छा शिक्षक वह है जो न केवल ज्ञान प्रदान करता है, बल्कि छात्रों को प्रेरित भी करता है, उनके विकास में सहायक होता है और उन्हें जीवन में सफल होने के लिए तैयार करता है।

इस अवसर पर जय प्रसाद चौरसिया प्रधानाध्यापक पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय पल्हारी, विनोद मिश्रा ब्लॉक अध्यक्ष, महेंद्र जायसवाल पूर्व ब्लाक अध्यक्ष, पीएन सिंह, श्रीकांत दुबे, अरविंद पांडेय, महेश भारती, उर्मिला, मुकेश, ओमप्रकाश, प्रशांत मिश्रा, महेंद्र, उमेश दुबे, अजय, देवेंद्र, अंकित, राकेश, हरिओम, रविकांत मौर्य, राजीव सिंह, अमन मौर्य, रामदुलार सिंह सहित दर्जनों शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। नए सत्र की शुभकामनाओं के साथ सत्र समापन की घोषणा की गई।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।