Breaking News
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के मार्च में भारत आने की संभावना: एजेंडे में यूरेनियम, व्यापार समझौता; चीन की धुरी के कुछ दिनों बाद आता है‘जो भी उनके खिलाफ आएगा वह पूरी तरह से नष्ट हो जाएगा’: टी20 विश्व कप से पहले भारत के अपराजेय दिखने पर इरफान पठान ने दुनिया को दी चेतावनी | क्रिकेट समाचारज़मीन में निवेश करने से पहले जानने योग्य 8 महत्वपूर्ण बातेंलाल झंडों के बावजूद, कर्नाटक ने बेंगलुरु में 22 दलित और ओबीसी मठों को 255 करोड़ रुपये की जमीन दी। बेंगलुरु समाचारचीन के शीर्ष जनरल पर आधिकारिक पदोन्नति के बदले अमेरिका को परमाणु रहस्य लीक करने का आरोप: रिपोर्टअभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक लगाकर इतिहास रचा, एलीट क्लब में शामिल हुए | क्रिकेट समाचारअनुभवी पत्रकार और लेखक मार्क टुली का 90 वर्ष की उम्र में निधन | भारत समाचारचोर ने चुराया फोन, देखी प्रेमानंद महाराज जी की फोटो – बिना कुछ कहे लौटा दिया!‘मतदाता एक भाग्य विधाता’: पीएम मोदी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नागरिकों को शुभकामनाएं दीं। भारत समाचार‘बांग्लादेश ने ज़रूरत से ज़्यादा ज़ोर दिया’: बीसीबी के पूर्व सचिव ने टी20 विश्व कप से हटने की आलोचना की | क्रिकेट समाचार

JAMSHEDPUR : 19 अगस्त से 01 सितंबर तक दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों के बीच सहायक उपकरण का वितरण एवं परीक्षण कैम्प का किया जा रहा आयोजन

Follow

Published on: 18-08-2025

जमशेदपुर (झारखंड)। उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के हित में जिले के सभी प्रखंडों में 19 अगस्त 2025 से 01 सितम्बर 2025 तक नि:शुल्क Free Aid & Appliances का वितरण हेतु परीक्षण कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से दिव्यांगजनों एवं जरूरतमंद लाभुकों का पंजीकरण कर उन्हें सहायक उपकरण उपलब्ध कराये जाएंगे।

सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं संबंधित पदाधिकारियों को शिविरों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है ताकि अधिक से अधिक पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके।

शिविर की तिथियां एवं स्थान इस प्रकार हैं :-

1. जमशेदपुर सदर – 19.08.2025 – धातकीडीह सामुदायिक भवन

2. गोलमुरी सह-जुगसलाई – 20.08.2025 – प्रखंड कार्यालय परिसर

3. पोटका – 21.08.2025 – प्रखंड कार्यालय, पोटका

4. पटमदा – 22.08.2025 – प्रखंड कार्यालय, पटमदा

5. बोड़ाम – 23.08.2025 – प्रखंड कार्यालय, बोड़ाम

6. मुसाबनी – 25.08.2025 – प्रखंड कार्यालय, मुसाबनी

7. डुमरिया – 26.08.2025 – प्रखंड कार्यालय, डुमरिया

8. धालभूमगढ़ – 28.08.2025 – प्रखंड कार्यालय, धालभूमगढ़

9. चाकुलिया – 29.08.2025 – प्रखंड कार्यालय, चाकुलिया

10. बहरागोड़ा – 30.08.2025 – प्रखंड कार्यालय, बहरागोड़ा

11. घाटशिला – 01.09.2025 – प्रखंड कार्यालय, घाटशिला

जिला प्रशासन ने दिव्यांगजनों एवं अन्य योग्य लाभुकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि को अपने-अपने प्रखंडों में आयोजित शिविर में पहुंचकर पंजीकरण एवं आकलन कराएं और इस अवसर का लाभ उठाएं।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।