Breaking News
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के मार्च में भारत आने की संभावना: एजेंडे में यूरेनियम, व्यापार समझौता; चीन की धुरी के कुछ दिनों बाद आता है‘जो भी उनके खिलाफ आएगा वह पूरी तरह से नष्ट हो जाएगा’: टी20 विश्व कप से पहले भारत के अपराजेय दिखने पर इरफान पठान ने दुनिया को दी चेतावनी | क्रिकेट समाचारज़मीन में निवेश करने से पहले जानने योग्य 8 महत्वपूर्ण बातेंलाल झंडों के बावजूद, कर्नाटक ने बेंगलुरु में 22 दलित और ओबीसी मठों को 255 करोड़ रुपये की जमीन दी। बेंगलुरु समाचारचीन के शीर्ष जनरल पर आधिकारिक पदोन्नति के बदले अमेरिका को परमाणु रहस्य लीक करने का आरोप: रिपोर्टअभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक लगाकर इतिहास रचा, एलीट क्लब में शामिल हुए | क्रिकेट समाचारअनुभवी पत्रकार और लेखक मार्क टुली का 90 वर्ष की उम्र में निधन | भारत समाचारचोर ने चुराया फोन, देखी प्रेमानंद महाराज जी की फोटो – बिना कुछ कहे लौटा दिया!‘मतदाता एक भाग्य विधाता’: पीएम मोदी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नागरिकों को शुभकामनाएं दीं। भारत समाचार‘बांग्लादेश ने ज़रूरत से ज़्यादा ज़ोर दिया’: बीसीबी के पूर्व सचिव ने टी20 विश्व कप से हटने की आलोचना की | क्रिकेट समाचार

विद्यालय में एन.सी.सी. 101 बटालियन से कर्नल मौलिक चंद्रा का आगमन एवं कैडेट्स को संबोधन

Published on: 10-09-2025

अनपरा(सोनभद्र)। डी ए वी पब्लिक स्कूल परासी में 10 सितम्बर 2025 को एन.सी.सी. 101वीं बटालियन,मीरजापुर वाहिनी से कर्नल मौलिक चंद्रा का शुभागमन हुआ। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रचना दुबे ने उनका स्वागत उन्हें पुष्पगुच्छ देकर किया । उन्होंने एन.सी. सी. कैडेट्स के नामांकन में वृद्धि पर प्रसन्नता सहित संतोष ज़ाहिर करते हुए विद्यालय प्रबंधन द्वारा एन.सी.सी. सहभागिता को प्रमुखता देने हेतु आभार व्यक्त किया।

उन्होंने नवनियुक्त कैडेटों को उनके कर्तव्य के प्रति आगाह किया और सच्चे मार्ग पर चलते हुए अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए प्रेरित किया। साथ ही साथ एन सी सी कैडेट्स को कर्नल साहब ने यह भी अवगत कराया कि उन्होंने डी ए वी पब्लिक स्कूल पालमपुर से शिक्षा प्राप्त की है और उसी स्कूल में कारगिल के हीरो शहीद कर्नल विक्रम बत्रा भी पढ़ते थे । शहीद विक्रम बत्रा कारगिल युद्ध में दुश्मनों से लड़ते हुए वीरगती को प्राप्त हुए। वे उनके सहपाठी रहे हैं। इस मौके पर संचालन विद्यालय के अंग्रेजी शिक्षक शिशिर श्रीवास्तव ने किया। इस कार्यक्रम को सफ़ल बनाने में विद्यालय के वरिष्ठ खेल शिक्षक एस आर दास और श्रीमती प्रिया सिंह ने प्रमुख भूमिका निभाई।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।