Breaking News
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के मार्च में भारत आने की संभावना: एजेंडे में यूरेनियम, व्यापार समझौता; चीन की धुरी के कुछ दिनों बाद आता है‘जो भी उनके खिलाफ आएगा वह पूरी तरह से नष्ट हो जाएगा’: टी20 विश्व कप से पहले भारत के अपराजेय दिखने पर इरफान पठान ने दुनिया को दी चेतावनी | क्रिकेट समाचारज़मीन में निवेश करने से पहले जानने योग्य 8 महत्वपूर्ण बातेंलाल झंडों के बावजूद, कर्नाटक ने बेंगलुरु में 22 दलित और ओबीसी मठों को 255 करोड़ रुपये की जमीन दी। बेंगलुरु समाचारचीन के शीर्ष जनरल पर आधिकारिक पदोन्नति के बदले अमेरिका को परमाणु रहस्य लीक करने का आरोप: रिपोर्टअभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक लगाकर इतिहास रचा, एलीट क्लब में शामिल हुए | क्रिकेट समाचारअनुभवी पत्रकार और लेखक मार्क टुली का 90 वर्ष की उम्र में निधन | भारत समाचारचोर ने चुराया फोन, देखी प्रेमानंद महाराज जी की फोटो – बिना कुछ कहे लौटा दिया!‘मतदाता एक भाग्य विधाता’: पीएम मोदी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नागरिकों को शुभकामनाएं दीं। भारत समाचार‘बांग्लादेश ने ज़रूरत से ज़्यादा ज़ोर दिया’: बीसीबी के पूर्व सचिव ने टी20 विश्व कप से हटने की आलोचना की | क्रिकेट समाचार

भतीजे ने बीच सड़क पर चाची को कुल्हाड़ी से काटा, आरोपी फरार                    

Published on: 20-11-2025

  ( शिवबालक अनुरागी )

हमीरपुर जनपद में मौदहा कोतवाली क्षेत्र के करहईया गांव में गुरुवार सुबह करीब 8 बजे एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। भतीजे धर्मेंद्र (45) पुत्र शिवलाल ने अपनी 60 वर्षीय चाची कल्ली देवी (पत्नी मेडे़लाल खंगार) की कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर निर्मम हत्या कर दी। यह वारदात घर के सामने गली में हुई।

रिपोर्ट के मुताबिक, कल्ली अक्सर कानपुर में अपने पति और बेटों के पास रहती थीं और हाल ही में गांव लौटी थीं। धर्मेंद्र ने जैसे ही उन्हें गली में टहलते देखा, अचानक उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। आरोपी ने उन्हें दौड़ाया और पकड़कर गले पर कई वार किए, जिससे कल्ली की गर्दन धड़ से लगभग अलग हो गई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

दो महीने पुराने विवाद में रंजिश:

हत्या के पीछे मुख्य कारण दो महीने पहले चाचा मेड़ेलाल द्वारा धर्मेंद्र को डंडे मारना बताया जा रहा है। यह विवाद मंदिर में पूजा के दौरान हवन कुंड के पत्थरों को हटाने को लेकर हुआ था। पूर्व प्रधान शिवशरण यादव ने बताया कि धर्मेंद्र उसी अपमान का बदला लेना चाहता था। चाचा के गांव में न होने के कारण उसने चाची को निशाना बनाया।

बचाव करने आए ग्रामीणों को भी दौड़ाया:

प्रत्यक्षदर्शी नीलम ने बताया कि जब ग्रामीण कल्ली को बचाने के लिए आगे बढ़े, तो आरोपी धर्मेंद्र ने कुल्हाड़ी लेकर उन्हें भी दौड़ा लिया। डर के मारे कोई भी उसे रोकने की हिम्मत नहीं जुटा सका। वारदात के बाद आरोपी कुल्हाड़ी लहराते हुए गांव से फरार हो गया।

सूचना मिलते ही सीओ राजकुमार पाण्डेय और कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को सील किया। एएसपी मनोज कुमार गुप्ता के अनुसार, आरोपी मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है और उसकी तलाश में कई टीमों को लगाया गया है।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।