Breaking News
दूसरा आगमन: POTUS के बाद भूमिका के लिए ट्रम्प ने ऑडिशन दियाविक्रम की 'हॉप' चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र के पास सतही 'परतों' को खोलती है। भारत समाचारबीसीसीआई ने आईपीएल 2026 के शेड्यूल में बड़ा बदलाव किया – यहां जानें नया क्या है'लोग बम का जवाब मतपत्र से देंगे': बंगाल में अमित शाह, टीएमसी के 'गुंडों' को 'जेल' की चेतावनी दी भारत समाचारतेल का झटका और युद्ध की आशंका: निवेशकों को अपना पैसा कहां लगाना चाहिए?अभ्यर्थी शतरंज: राउंड 12 में वैशाली कैसे चीनी दीवार से टकराई | शतरंज समाचारपश्चिम बंगाल चुनाव: चंद्र बोस टीएमसी में शामिल हुए, बीजेपी पर हमला | भारत समाचारआईपीएल 2026: रोहित शर्मा हुए रिटायर हर्ट; रितिका सजदेह की प्रतिक्रिया ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। क्रिकेट समाचार'लगातार संपर्क में': वेंस का कहना है कि ट्रम्प ने ईरान के साथ शांति वार्ता के दौरान 'दर्जन बार' फोन कियाआशा भोसले के निधन से बेहद दुखी पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी: 'उनके साथ हुई बातचीत को याद रखूंगा' | हिंदी मूवी समाचार

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा की अध्यक्षता में कोर कमेटी की बैठक निरीक्षण भवन ज्ञानपुर में संपन्न

-इम्तियाज़ खान

जनहित और प्राथमिकता आधारित कार्यवाही पर जोर

समयबद्धता और पारदर्शिता के साथ विकास कार्यों को करें पूर्ण

भदोही 20 नवंबर 2025:–नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री तथा भदोही जनपद के प्रभारी मा. मंत्री ए. के. शर्मा की अध्यक्षता में आज निरीक्षण भवन, ज्ञानपुर में कोर कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद के महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा की गई। मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि सरकार की मंशा जनहित के कार्यों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी तरीके से आगे बढ़ाने की है।

        बैठक में जिला प्रशासन, नगर विकास, ऊर्जा, लोक निर्माण, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, समाज कल्याण, पेयजल, सिंचाई तथा अन्य विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यों की वर्तमान स्थिति, प्रगति एवं चुनौतियों का विवरण प्रस्तुत किया। मा. मंत्री ने सभी बिंदुओं पर चर्चा करते हुए निर्देश दिए कि जिन योजनाओं का सीधा संबंध जनता की सुविधा और क्षेत्र के विकास से है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर त्वरित गति से पूरा किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी या लापरवाही स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जमीनी स्तर पर कार्य की वास्तविक स्थिति की नियमित निगरानी, फील्ड विजिट और जनसंपर्क के माध्यम से समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।

         प्रभारी मंत्री ने ऊर्जा विभाग की योजनाओं, पेयजल आपूर्ति, सड़क निर्माण, शहरी सुविधाओं, विद्युत वितरण, स्वास्थ्य सेवाएँ, सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति पर विशेष रूप से चर्चा की। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता आम जनता को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराना है, इसलिए प्रत्येक विभाग परिणाम आधारित कार्यशैली अपनाए।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन परियोजनाओं में बाधाएं आ रही हैं, उनके समाधान के लिए तत्परता से कार्रवाई की जाए तथा विभागीय समन्वय को मजबूत करते हुए सभी कार्य समय सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं।

       इस बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, विधायक औराई दीनानाथ भास्कर, पूर्व विधायक रविंद्र त्रिपाठी, जिला अध्यक्ष दीपक मिश्रा, जिलाधिकारी शैलेष कुमार, पुलिस अधीक्षक डॉ अभिमन्यु मांगलिक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी संतोष कुमार चक, अपर जिलाधिकारी कुंवर वीरेन्द्र मौर्य, आदि प्रमुख अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।