लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बस पलटने से 2 की मौत, राजस्थान से बिहार के छपरा जा रहे थे 60 यात्री; कई घायल

सोमवार सुबह लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट पर राजस्थान से बिहार के छपरा जा रही यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और 40 से ज्यादा यात्री घायल हुए। बस में करीब 60 यात्री सवार थे, जिनमें बच्चे भी शामिल थे। पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों ने फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
स्रोत: Jagran — पूरी ख़बर यहाँ पढ़ें: https://www.jagran.com/uttar-pradesh/lucknow-city-agra-expressway-bus-overturns-in-lucknow-60-passengers-rescued-40431191.html



