कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में मिला नोट

बुधवार सुबह कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में उस समय हड़कंप मच गया, जब टेकऑफ से ठीक पहले विमान के टॉयलेट के शीशे पर हाईजैक की धमकी लिखी मिली। नोट में सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर विमान को हाईजैक करने की बात लिखी थी। क्रू ने तुरंत पायलट को सूचना दी, पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को अलर्ट किया और विमान को आइसोलेशन बे में ले जाकर सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। सुरक्षा एजेंसियों ने विमान की गहन तलाशी ली, जिसमें शुरुआती जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। संदेश किसने लिखा, इसका पता लगाने के लिए जांच जारी है।
स्रोत: Right News — पूरी ख़बर यहाँ पढ़ें: https://rightnews.in/breaking-news/kolkata-mumbai-air-india-flight-hijack-threat-alert/



