‘209 प्रत्याशियों की कोई सूची ऊपर नहीं भेजी’, यूपी BJP ने खबरों को बताया फर्जी

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले 209 प्रत्याशियों की कथित सूची को लेकर चल रही चर्चाओं पर भाजपा ने विराम लगा दिया है। पार्टी ने साफ कहा है कि ऐसी कोई सूची न तो तैयार की गई है और न ही केंद्रीय नेतृत्व को भेजी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के हस्ताक्षर से जारी संयुक्त बयान में इस खबर को पूरी तरह फर्जी और मनगढ़ंत बताया गया है।



