30 दिन में सोना 8 हजार और चांदी 41 हजार रुपये हुई सस्ती, खरीदारी के लिए बाजार में बढ़ी रौनक

सोने-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट से खरीदारी करने वालों को राहत मिली है। पिछले 30 दिनों में 10 ग्राम सोना करीब 8,000 रुपये और एक किलो चांदी लगभग 41,000 रुपये सस्ती हुई है। त्योहारों और शादी के सीजन को देखते हुए सराफा बाजार में ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी है।



