बदरी-केदार और औली में बर्फबारी, मसूरी में गिरे ओले; मैदानी इलाकों में बढ़ी ठंड

उत्तराखंड में रविवार को मौसम ने करवट ली — बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में बर्फबारी हुई, जबकि औली में इस सीजन की पहली बर्फबारी दर्ज की गई। मसूरी में बारिश के साथ जमकर ओले गिरे। बर्फबारी से पहाड़ों में ठंड बढ़ गई है; मौसम विभाग के अनुसार 16 से 20 नवंबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा।



