आसियान समिट के लिए आज फिलीपींस रवाना होंगे पीएम मोदी, ट्रंप से मुलाकात संभव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को तीन दिवसीय दौरे पर फिलीपींस की राजधानी मनीला के लिए रवाना हो रहे हैं। वे 17 नवंबर को 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे, जहां समुद्री सुरक्षा और व्यापार पर फोकस रहेगा। सम्मेलन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की भी संभावना है।



