शरद कपूर की मदद को आगे आए सोनू सूद, मेडिकल सप्लाई और डॉक्टरों की टीम का किया इंतजाम; सलमान खान ने भी दिया सहारा

मुश्किल दौर से गुजर रहे अभिनेता शरद कपूर की मदद के लिए सोनू सूद आगे आए हैं। सोनू ने शरद से बांद्रा में मुलाकात की और उनके पैर की चोट के इलाज के लिए मेडिकल टीम व जरूरी मेडिकल सप्लाई का इंतजाम किया। दोनों के बीच एक संभावित फिल्म प्रोजेक्ट पर भी बातचीत हुई, जिससे शरद की फिल्मों में वापसी की उम्मीद जगी है। सलमान खान ने भी आर्थिक मदद का भरोसा दिया है।



