कुमामोटो मास्टर्स जीतने वाले पहले भारतीय बने लक्ष्य सेन, फाइनल में कोकी वातानाबे को हराया

भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने कुमामोटो मास्टर्स जापान 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। फाइनल में उन्होंने मेजबान जापान के कोकी वातानाबे को पहला गेम गंवाने के बाद 13-21, 21-18, 21-14 से हराया। इस जीत के साथ लक्ष्य इस टूर्नामेंट का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय शटलर बन गए हैं और यह उनका लगातार दूसरा बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर खिताब है।



