इंदौर कॉन्सर्ट में दिलजीत दोसांझ का बेबाक अंदाज, बोले- महाकाल की धरती पर आने से कोई नहीं रोक सकता

पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ ने 15 नवंबर को इंदौर में अपना कॉन्सर्ट किया। बम धमकी और चार गानों पर रोक के नोटिस के बीच भी उन्होंने मंच से कहा कि महाकाल की धरती पर आने से उन्हें कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने राहत इंदौरी का मशहूर शेर सुनाकर विरोधियों को जवाब दिया।



