दिल्ली-NCR से हटीं ग्रेप-3 की पाबंदियां, AQI 204 पर पहुंचा; स्कूलों, निर्माण और वाहनों को राहत

दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता में सुधार के बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने ग्रेप-3 (GRAP-3) की पाबंदियां हटा दी हैं। दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 204 दर्ज हुआ है। इससे बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल वाहनों पर लगी रोक हट गई है, निर्माण कार्य फिर शुरू हो सकेंगे और कक्षा 5 से 8 तक की ऑफलाइन कक्षाएं बहाल होंगी। ग्रेप-1 और ग्रेप-2 के नियम पहले की तरह लागू रहेंगे।



