ईरान ने पेश किया एक साथ दो मिसाइलें दागने वाला नया लॉन्चर, भूमिगत ‘मिसाइल सिटी’ का वीडियो जारी

ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड ने भूमिगत मिसाइल बेस में एक नया लॉन्चर पेश किया है, जो एक साथ दो तरल ईंधन वाली बैलिस्टिक मिसाइलें दाग सकता है। आईआरजीसी ने इस ‘मिसाइल सिटी’ का वीडियो भी जारी किया है, जिसमें उसके शीर्ष कमांडर भूमिगत सुविधा का निरीक्षण करते दिख रहे हैं।
यह प्रदर्शन ऐसे समय हुआ है, जब अमेरिका के साथ तनाव के बीच ईरान पर नए हमले की आशंका जताई जा रही है।



