Breaking News
From oilfield to kitchen flame: India’s crude oil and gas supply chain explainedमध्य पूर्व संकट: होर्मुज जलडमरूमध्य में थाई जहाज पर हमला; चालक दल के 3 सदस्य लापता‘माइक्रोवेव, इंडक्शन का उपयोग करें’: आईआरसीटीसी ने विक्रेताओं से खाना पकाने के तरीकों को बदलने के लिए कहा क्योंकि ईरान युद्ध के कारण एलएनजी प्रवाह बाधित हो गया हैरियल एस्टेट निवेश: प्लॉट किए गए विकास क्या हैं और इस प्रकार की रियल एस्टेट में निवेश के लिए 10 युक्तियाँएनसीईआरटी ने ‘न्यायिक भ्रष्टाचार’ अध्याय के लिए माफी मांगी, आठवीं कक्षा की किताब वापस ली। भारत समाचारकानूनों में लैंगिक भेदभाव खत्म करने के लिए यूसीसी कुंजी: सुप्रीम कोर्ट | भारत समाचारअमेरिका-ईरान युद्ध का प्रभाव: भारत भविष्य में तेल, एलपीजी, एलएनजी आपूर्ति व्यवधानों से खुद को कैसे बचा सकता है?ईरान युद्ध: सऊदी अरब, इराक, संयुक्त अरब अमीरात और कुवैत ने तेल उत्पादन में कटौती की क्योंकि होर्मुज व्यवधान ने ऊर्जा बाजारों को प्रभावित कियाईरान युद्ध: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट एक महीने के भीतर वैश्विक तेल आपूर्ति को रोक सकता है, पुतिन ने चेतावनी दीरिलायंस, अंबुजा सीमेंट्स और अन्य: 10 मार्च को देखने लायक शीर्ष स्टॉक

लखनऊ में पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक अपराधी हुआ घायल

Follow

Published on: 23-10-2024

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की जिससे एक संदिग्ध व्यक्ति घायल हो गया। दूबे ने बताया कि इस व्यक्ति की पहचान कमलेश तिवारी के रूप में हुई जिसके खिलाफ दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।

लखनऊ जानकीपुरम थाना अंतर्गत भिटौली चौराहे के पास पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक अपराधी जख्मी हो गया।
अपर पुलिस उपायुक्त (उत्तर) जितेन्द्र कुमार दूबे ने संवाददाताओं को बताया कि जानकीपुरम थाना क्षेत्र में एक स्कूटी पर दो संदिग्ध व्यक्ति मंगलवार की रात जा रहे थे जब उन्हें रोकने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने पुलिस पर कथित रूप से गोलीबारी कर दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की जिससे एक संदिग्ध व्यक्ति घायल हो गया।
दूबे ने बताया कि इस व्यक्ति की पहचान कमलेश तिवारी के रूप में हुई जिसके खिलाफ दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।

उन्होंने बताया कि कमलेश के बाएं पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी भागने में कामयाब रहा। फरार अपराधी को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। इनके पास से एक देसी तमंचा और स्कूटी बरामद की गई है।

 

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।