Breaking News
यूएई ने तत्काल 4 स्वास्थ्य उत्पादों को वापस बुलाया: प्रत्येक उपभोक्ता को क्या पता होना चाहिए‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India Newsस्पाइसजेट फ्लाइट का इंजन फेल: स्पाइसजेट बोइंग 737, 150 यात्रियों के साथ, उड़ान भरने के तुरंत बाद ‘इंजन फेल’ होने के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करता है। दिल्ली समाचार

एक दर्जन लोगो ने बोला धावा, प्रापर्टी साइड पर की तोड़फोड़, गिराई बाउण्ड्री

Published on: 16-12-2023
  • मोहनलालगंज थाना प्रभारी को आलोक शुक्ला ने दिया प्रार्थना पत्र, अभी तक नही हुई कार्यवाही

शकील अहमद

मोहनलालगंज, लखनऊ। राजधानी लखनऊ के थाना मोहनलालगंज के अंतर्गत बीते दिन शुक्रवार को आलोक शुक्ला पुत्र स्वर्गीय रविशंकर शुक्ला अधिकृत हस्ताक्षरी स्वराज हॉलीडे होम्स प्रा०लि० मीनापुर परगना निगोहा तहसील मोहनलालगंज का निवासी है, जिसने थाना प्रभारी मोहनलालगंज को प्रार्थना पत्र दिया था, परंतु अभी तक उसका मुकदमा नहीं लिखा गया।

प्रार्थी आलोक शुक्ला द्वारा दिए गए तहरीर के अनुसार उक्त कम्पन्नी की साइड (द विलिजियो) में स्थित ग्राम सुल्सामऊ बाउण्ड्री दबंग व पूर्व जिला बदर अपराधी कोमल कान्त यादव उर्फ लल्लन यादव पुत्र सुन्दर लाल निवासी-मीनापुर थाना मोहनलालगंज लखनऊ के संरक्षण में मुकेश पुत्र कल्लू निवासी सिसेण्डी तहसील व थाना मोहनलालगंज लखनऊ व जितेन्द्र पुत्र बीरेन्द्र यादव निवासी सिसेण्डी मजरा हरीखेड़ा मोहनलालगंज लखनऊ व संजय यादव पुत्र जगदीश निवासी मनोहरापुर मजरा सुल्सामऊ थाना मोहनलालगंज लखनऊ अपने लगभग 10 से 12 अज्ञात लोगो के साथ प्रार्थी की बनी बाउण्ड्री वाल / सीमेन्ट/लोहे की रेलिंग दिनांक 14.12.2023 को रात्रि मे साइड पर धावा बोलकर तोड़ कर गिरा दिया।

जिसकी सूचना प्रार्थी ने हल्का चौकी सुरेंद्र यादव सिसेण्डी इन्चार्ज व डायल 112 पर सूचित किया मौके पर 112 पुलिस पहुंची। उन्होने कहा कि थाने पर पंहुच पर लिखित सूचना दीजिए इससे पूर्व भी आए दिन उपरोक्त लोग साइड पर धमकी देने आते रहते थे कि तुम्हारी बाउण्ड्री तोड देंगे नही तो हर महीने हमको 50,000/-रू0 दिया करो।

जिसकी समय- समय पर सूचना प्रार्थी पुलिस को देता रहा है। उक्त घटना से प्रार्थी बहुत डरा सहमा है जिसकी जाँच कर उपरोक्त विपक्षीगणों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है। थाना प्रभारी वीरेंद्र त्रिपाठी से पूछने पर उन्होंने बताया कि मौके पर जांच पड़ताल की जा रही है ,जो भी होगा उचित कार्यवाही की जाएगी।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।