Breaking News
यूएई ने तत्काल 4 स्वास्थ्य उत्पादों को वापस बुलाया: प्रत्येक उपभोक्ता को क्या पता होना चाहिए‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India Newsस्पाइसजेट फ्लाइट का इंजन फेल: स्पाइसजेट बोइंग 737, 150 यात्रियों के साथ, उड़ान भरने के तुरंत बाद ‘इंजन फेल’ होने के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करता है। दिल्ली समाचार

सरोजनीनगर के दरोगा खेड़ा स्थित पार्थ बिल्डिंग के फ्लैट में लगी भीषण आग, एक घायल

Published on: 20-02-2025
  • आग बुझाते समय चार अग्नि दमकल कर्मचारी भी हुए घायल, भेजा गया अस्पताल
  • पार्थ बिल्डिंग में आग बुझाने के लिए मौके पर नहीं रही फायर टूल्स 

शकील अहमद

सरोजनीनगर, लखनऊ। राजधानी लखनऊ के थाना सरोजनीनगर के अंतर्गत गुरुवार की शाम दरोगा खेड़ा स्थित पार्थ रिपब्लिक द्वारा बनाई बिल्डिंग के एक फ्लैट में भीषण आग लग गई। भीषण आग लगने के दौरान एक व्यक्ति ओम तिवारी उम्र 35 वर्ष बुरी तरह आग में जुलझ गया, जिस वजह से बाई तरफ का अंग जल गया। आग लगते ही आनन फानन आसपास के लोगों ने पुलिस एवं फायर ब्रिगेड को तुरंत सूचना दी।

सूचना मिलते ही मौके पर सरोजनीनगर थाना, बंथरा थाना पुलिस सहित फायर दमकल गाड़ियां पहुंची और मौके पर कड़ी मस्कत से फायर ब्रिगेड फाइटर ने आग बुझाई और आग में झुलसे व्यक्ति को बचाया और उसे इलाज हेतु सिविल अस्पताल लखनऊ भेजा गया।

इस मौके सरोजनीनगर उपजिलाअधिकारी सचिन वर्मा सहित एसीपी कृष्णानगर सौम्या पांडेय भी पहुंची और मौके का जायजा लिया। स्थानीय सूत्रों ने बताया कि न ही इस बिल्डिंग में आग बुझाने के उपकरण है और न ही आग लग जाने पर कोई बचने का उपाय। ऊंची बिल्डिंग के फ्लैट होने के कारण यदि आग लग जाती है तो इस अवस्था में रहने वाले लोग आखिर कैसे अपना बचाव करे।

सरोजनीनगर थाना प्रभारी राजदेव राम प्रजापति ने बताया कि ओम तिवारी अपनी पत्नी और सास के साथ रहते है, दूध का भगोना गैस पर रखकर पत्नी और सास बाहर थी, तभी आग चारों तरफ फैल गई, उस समय ओम तिवारी अपने कमरे में सो रहे थे। दूध जलते जलते चारों तरफ आग पकड़ ली और अंदर कमरे में आग फैल गई, किसी तरह से फायर दमकल कर्मियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर फ्लैट में फंसे ओम तिवारी को बाहर निकाला और उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया।

आग बुझाते समय सुमित प्रताप सिंह, बृजेश यादव, रणजीत फायर फाइटर आग में जुलझ गए, जिस वजह से घायल फायर फाइटर को इलाज हेतु प्रसाद अस्पताल भेजा गया। वही एक और फायर मैन प्रमोद यादव को तत्काल लोकबंधु भेजा गया। फिलहाल सभी खतरे से बाहर है।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।