Breaking News
‘माइक्रोवेव, इंडक्शन का उपयोग करें’: आईआरसीटीसी ने विक्रेताओं से खाना पकाने के तरीकों को बदलने के लिए कहा क्योंकि ईरान युद्ध के कारण एलएनजी प्रवाह बाधित हो गया हैरियल एस्टेट निवेश: प्लॉट किए गए विकास क्या हैं और इस प्रकार की रियल एस्टेट में निवेश के लिए 10 युक्तियाँएनसीईआरटी ने ‘न्यायिक भ्रष्टाचार’ अध्याय के लिए माफी मांगी, आठवीं कक्षा की किताब वापस ली। भारत समाचारकानूनों में लैंगिक भेदभाव खत्म करने के लिए यूसीसी कुंजी: सुप्रीम कोर्ट | भारत समाचारअमेरिका-ईरान युद्ध का प्रभाव: भारत भविष्य में तेल, एलपीजी, एलएनजी आपूर्ति व्यवधानों से खुद को कैसे बचा सकता है?ईरान युद्ध: सऊदी अरब, इराक, संयुक्त अरब अमीरात और कुवैत ने तेल उत्पादन में कटौती की क्योंकि होर्मुज व्यवधान ने ऊर्जा बाजारों को प्रभावित कियाईरान युद्ध: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट एक महीने के भीतर वैश्विक तेल आपूर्ति को रोक सकता है, पुतिन ने चेतावनी दीरिलायंस, अंबुजा सीमेंट्स और अन्य: 10 मार्च को देखने लायक शीर्ष स्टॉकभारत हथियार आयात: ‘मेक-इन-इंडिया’ फोकस के बावजूद, भारत दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा हथियार खरीदार बना हुआ है: SIPRI रिपोर्ट | भारत समाचारमध्य पूर्व संकट के बीच सरकार ने रिफाइनरियों से घरों के लिए एलपीजी को बढ़ावा देने को कहा

पारस आर इन होटल में ज्येष्ठ माह के दूसरे मंगल के भंडारे का भब्य आयोजन किया गया

Published on: 05-06-2024

शकील अहमद

सरोजनीनगर, लखनऊ। राजधानी लखनऊ में जेठ महीने का अपना एक विशेष महत्व है। तपती हुई गर्मी चिलचिलाती धूप में जेठ के मंगल को शहर के श्रद्धालु भगवान बजरंगबली को समर्पित करते हुए भंडारों का आयोजन करते हैं । यह परंपरा राजधानी लखनऊ में सैकड़ो वर्ष पुरानी है। सरोजिनी नगर लखनऊ में जगह-जगह इस परंपरा का विस्तार हुआ है।

भगवान बजरंगबली को समर्पित इन भंडारों में भक्त चना हलवा ,पूरी सब्जी, छोले पूरी, छोला चावल बूंदी कोल्ड ड्रिंक लस्सी आदि का प्रसाद वितरित करते हैं। शीतल जल के साथ वितरित होते प्रसाद से सारा शहर तृप्त होता है। इन भंडारों की परंपरा की शुरुआत नवाबी कार्यकाल से ही शुरू हो गई थी।

बढ़ते आधुनिकीकरण ने इसको नया रूप दिया। नगर निगम लखनऊ और शहर प्रशासन की ओर से भंडारों की सूचना पर कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था की गई है। सरोजनी नगर के दरोगा खेड़ा निवासी राव अजीत कुमार सिंह व विंध्यवासिनी जागरण के (संपादक) ने पारस आर इन होटल में विशाल भंडारे का आयोजन किया ।

इस शुभ अवसर पर राजेश सिंह चौहान वरिष्ठ भाजपा नेता, संजय सिंह चौहान पूर्व जिला अध्यक्ष , त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी देवरिया रामपुर ब्लाक प्रमुख,वरिष्ठ पत्रकार संतोष उपाध्याय, वरिष्ठ पत्रकार धर्मेंद्र तिवारी , शकील अहमद,चन्दर सिंह, पवन सिंह, पप्पू तिवारी, पवन सिंह, धीरज शुक्ला, शिवमंगल यादव, धीरज सिंह, चंद्र सिंह, कई पत्रकार साथी गण उपस्थित रहे ।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।