Breaking News
‘जो भी उनके खिलाफ आएगा वह पूरी तरह से नष्ट हो जाएगा’: टी20 विश्व कप से पहले भारत के अपराजेय दिखने पर इरफान पठान ने दुनिया को दी चेतावनी | क्रिकेट समाचारज़मीन में निवेश करने से पहले जानने योग्य 8 महत्वपूर्ण बातेंलाल झंडों के बावजूद, कर्नाटक ने बेंगलुरु में 22 दलित और ओबीसी मठों को 255 करोड़ रुपये की जमीन दी। बेंगलुरु समाचारचीन के शीर्ष जनरल पर आधिकारिक पदोन्नति के बदले अमेरिका को परमाणु रहस्य लीक करने का आरोप: रिपोर्टअभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक लगाकर इतिहास रचा, एलीट क्लब में शामिल हुए | क्रिकेट समाचारअनुभवी पत्रकार और लेखक मार्क टुली का 90 वर्ष की उम्र में निधन | भारत समाचारचोर ने चुराया फोन, देखी प्रेमानंद महाराज जी की फोटो – बिना कुछ कहे लौटा दिया!‘मतदाता एक भाग्य विधाता’: पीएम मोदी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नागरिकों को शुभकामनाएं दीं। भारत समाचार‘बांग्लादेश ने ज़रूरत से ज़्यादा ज़ोर दिया’: बीसीबी के पूर्व सचिव ने टी20 विश्व कप से हटने की आलोचना की | क्रिकेट समाचारभारत ने ईरान की निंदा करने वाले संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव के खिलाफ वोट किया। भारत समाचार

पूर्व माध्यमिक विद्यालय बस्ती में शारदा संगोष्ठी अभ्युदय एवं वार्षिकोत्सव का हुआ भव्य आयोजन

Follow

Published on: 07-02-2025

रियाज अहमद

बाराबंकी। ब्लाक के न्याय पंचायत खसपरिया अन्तर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय बस्ती में शारदा संगोष्ठी अभ्युदय एवं वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुवात मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर किया गया। वहीं बच्चों ने आए हुए अतिथियों का गीत के माध्यम से स्वागत किया।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बच्चों ने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए लोगों को जागरूक किया। दूसरे नुक्कड़ नाटक में बाल श्रम रोकना तथा ड्रॉप आउट बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए मंचन किया। वहीं विद्यालय की छात्रा कृष्णा देवी व निखिल ने हमको पढ़ना है नामक गीत प्रस्तुत कर लोगों को शिक्षा के महत्व को समझाया।

अंजली,नेहा, अनमोल, शिवा , रिया, यशी, दुर्गा, आंचल, अंजली सौम्या, आयुषी, शालिनी, बेबी ने सामूहिक रूप से रंगा रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। वहीं ग्राम प्रधान श्रीमती सावित्री ने आए हुए अभिभावकों से प्रतिदिन विद्यालय भेजने की अपील की। विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका/ महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष शहनाज परवीन ने सभी आए हुए आगंतुकों का स्वागत कर 6 से 14 आयु वर्ग के बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन करने की अपील की।

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की अध्यापिका  पूजा मिश्रा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय माती के प्रधानाध्यापक जनार्दन प्रसाद यादव, आनन्द प्रताप सिंह व विद्यालय के शिक्षक कीर्ति श्रीवास्तव, मीना सिंह, आशा यादव, तसनीम बानो, रंजना श्रीवास्तव, शालिनी शुक्ला, मोनिका रावत, शीरी शकील, रिजवाना, रीता चौधरी, ज्योत्सना सिंह, वंदना, विशाल श्रीवास्तव सहित तमाम अभिभावक मौजूद रहे।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।