Breaking News
यूएई ने तत्काल 4 स्वास्थ्य उत्पादों को वापस बुलाया: प्रत्येक उपभोक्ता को क्या पता होना चाहिए‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India Newsस्पाइसजेट फ्लाइट का इंजन फेल: स्पाइसजेट बोइंग 737, 150 यात्रियों के साथ, उड़ान भरने के तुरंत बाद ‘इंजन फेल’ होने के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करता है। दिल्ली समाचार

एबीआईसी रेणुकूट में वन महोत्सव- 2025 के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

Published on: 10-07-2025

रेणुकूट(सोनभद्र)। हिण्डाल्को द्वारा संचालित आदित्य बिड़ला इण्टरमीडिएट कॉलेज, रेणुकूट में गुरूवार को विद्यालय के इको क्लब के तत्वावधान में वन महोत्सव- 2025 “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके अन्तर्गत विद्यालय परिसर में सागौन, बेल, आँवला, आम, नीम आदि के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिण्डाल्को मानव संसाधन उप-प्रमुख एवं विद्यालय के प्रबंधक अजय कुमार सिन्हा एवं विषिष्ट अतिथि हिण्डाल्को जनसंपर्क प्रमुख यशवन्त कुमार का विद्यालय के प्रधानाचार्य दयानन्द शुक्ल व उप-प्रधानाचार्य विजय भागवत पाटिल ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इको क्लब प्रभारी शशांक शेखर तिवारी ने कार्यक्रम के उद्देश्य व रूपरेखा से सभी को परिचित कराया। इस अवसर पर छात्राओं ने संगीत शिक्षिका श्रीमती ज्योति मिश्रा द्वारा तैयार कराया हुआ स्वागत गीत प्रस्तुत किया साथ ही मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, प्रधानाचार्य, उप-प्रधानाचार्य, वरिष्ठ शिक्षकों व शिक्षिकाओं के साथ-साथ विद्यालय परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा 150 से अधिक पौधे रोपित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने जलवायु परिवर्तन के लिए उत्तरदायी कारकों के विषय में जानकारी देते हुए पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षों की आवश्यकता एवं उपयोगिता पर प्रकाश डाला साथ ही छात्र – छात्राओं को सदैव पेड़-पौधे लगाते रहने का संकल्प लेने को कहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य व उप-प्रधानाचार्य ने अपने सम्बोधन में सभी को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने व उसके संरक्षण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया।इको क्लब प्रभारी ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. संतोष कुमार तिवारी, नीरज सिंह, रितेश कुमार यादव, श्रीमती मोनिका मिश्रा एवं इको क्लब के अन्य सदस्यों व विद्यालय समन्वयकों के साथ-साथ विद्यालय परिवार के अन्य सभी सदस्यों का सहयोग अत्यन्त सराहनीय रहा।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।