Breaking News
विक्रम की 'हॉप' चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र के पास सतही 'परतों' को खोलती है। भारत समाचारबीसीसीआई ने आईपीएल 2026 के शेड्यूल में बड़ा बदलाव किया – यहां जानें नया क्या है'लोग बम का जवाब मतपत्र से देंगे': बंगाल में अमित शाह, टीएमसी के 'गुंडों' को 'जेल' की चेतावनी दी भारत समाचारतेल का झटका और युद्ध की आशंका: निवेशकों को अपना पैसा कहां लगाना चाहिए?अभ्यर्थी शतरंज: राउंड 12 में वैशाली कैसे चीनी दीवार से टकराई | शतरंज समाचारपश्चिम बंगाल चुनाव: चंद्र बोस टीएमसी में शामिल हुए, बीजेपी पर हमला | भारत समाचारआईपीएल 2026: रोहित शर्मा हुए रिटायर हर्ट; रितिका सजदेह की प्रतिक्रिया ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। क्रिकेट समाचार'लगातार संपर्क में': वेंस का कहना है कि ट्रम्प ने ईरान के साथ शांति वार्ता के दौरान 'दर्जन बार' फोन कियाआशा भोसले के निधन से बेहद दुखी पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी: 'उनके साथ हुई बातचीत को याद रखूंगा' | हिंदी मूवी समाचारआईपीएल: केकेआर की मथीशा पथिराना ने फिटनेस टेस्ट पास किया, सीएसके मुकाबले से पहले टीम में शामिल होने की संभावना। क्रिकेट समाचार

अभिषेक शर्मा ने 8 छक्के जड़कर रच दिया बड़ा इतिहास।

Published on: 23-01-2025
 

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला गया, जिसे टीम इंडिया ने 7 विकेट से अपने नाम करने के साथ सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। भारतीय टीम को इस मुकाबले में 133 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उन्होंने अभिषेक शर्मा की 79 रनों की तेज पारी के दम पर सिर्फ 12.5 ओवर्स में ही हासिल कर लिया। अभिषेक ने अपनी इस पारी के दम पर युवराज सिंह के 18 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। अभिषेक ने अपनी पारी के दौरान सिर्फ 34 गेंदों का सामना किया साथ ही उन्होंने कुल 8 छक्के भी लगाए।

 

इंग्लैंड के खिलाफ एक टी20 मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी बने अभिषेक

टीम इंडिया की तरफ से इंग्लैंड के खिलाफ एक टी20 मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड इस मुकाबले से पहले युवराज सिंह के नाम पर था, जिन्होंने साल 2007 में हुए टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ डरबन के मैदान पर खेले गए मुकाबले में अपनी 58 रनों पारी की पारी के दौरान कुल 7 छक्के लगाए थे। वहीं अब अभिषेक शर्मा ने उनके 18 साल पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने के साथ इंग्लैंड के खिलाफ भारत की तरफ से एक टी20 मुकाबले में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। वहीं अभिषेक अब भारत और इंग्लैंड के बीच किसी भी टी20 मैच में दोनों टीमों की तरफ से भी एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी हैं।

कप्तान ने मुझे खुलकर खेलने की छूट दी थी

अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच के बाद अपनी 79 रनों की बेहतरीन पारी को लेकर कहा कि मैं सिर्फ मैदान पर खुलकर अपना खेल खेलना चाहता था जिसको लेकर मुझे कप्तान और कोच दोनों ने छूट दी थी। इस विकेट पर दोहरा उछाल देखने को मिल रहा था और हमारे गेंदबाजों ने काफी अच्छी गेंदबाजी की। मुझे लगा था कि हमें 160 से 170 रनों के बीच मिलेगा लेकिन गेंदबाजों ने काफी बेहतर प्रदर्शन दिखाया। संजू के साथ ओपनिंग में मैं काफी अच्छा महसूस करता हूं जिसमें हम एक-दूसरे से लगातार बातें करते रहते हैं। आईपीएल ने मेरी काफी मदद की। मैंने इस तरह का टीम माहौल नहीं देखा है जहां कप्तान और कोच आपसे खुलकर बड़ी आसानी से बात करते हैं।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।