Breaking News
‘सॉरी पापा, गलती से हो गया’: शूटिंग, पिता के टुकड़े-टुकड़े करने के बाद लखनऊ की किशोरी की माफी। लखनऊ समाचारयूएई ने तत्काल 4 स्वास्थ्य उत्पादों को वापस बुलाया: प्रत्येक उपभोक्ता को क्या पता होना चाहिए‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India News

JAMSHEDPUR : उपायुक्त के निर्देशानुसार समाहरणालय में हुई नार्कोटिक्स समन्वय समिति की बैठक

Follow

Published on: 13-08-2025

उप विकास आयुक्त ने की अध्यक्षता, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), एडीएम लॉ एंड ऑर्डर समेत अन्य संबधित विभागीय पदाधिकारी हुए शामिल

नागरिकों से अपील है कि ड्रग्स के अवैध व्यापार, सेवन, परिवहन की सूचना टोल फ्री नंबर 112 एवं पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 0657-2431028 पर जरूर दें

जमशेदपुर (झारखंड)। समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार नार्कोटिक्स समन्वय समिति (NCORD) की बैठक आहूत की गई। उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र पासवान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) श्री ऋषभ गर्ग, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री भगीरथ प्रसाद, एसडीएम घाटशिला श्री सुनील चंद्र, एसडीएम धालभूम श्री चंद्रजीत सिंह, एसडीपीओ घाटशिला श्री अजीत कुजूर समेत अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामलों की समीक्षा एवं जिले में मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध बिक्री एवं सेवन को रोकने के लिए चल रहे विभिन्न अभियानों की विस्तृत समीक्षा की गई। उप विकास आयुक्त ने कहा कि नशीले पदार्थ न केवल कानून व्यवस्था के लिए चुनौती हैं, बल्कि यह युवाओं के भविष्य को भी खतरे में डालते हैं।

उप विकास आयुक्त ने निर्देशित किया कि स्कूल एवं कॉलेज परिसरों के आसपास विशेष निगरानी रखी जाए ताकि छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाया जा सके। अवैध मादक पदार्थ के तस्करों और विक्रेताओं की पहचान कर उन पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।

ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में नियमित छापेमारी और गश्त को और प्रभावी बनाया जाए। सूचना तंत्र को मजबूत कर पुलिस, उत्पाद एवं अन्य विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए । साथ ही जन-जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से अभिभावकों और युवाओं को नशे से होने वाले नुकसान और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी जाए।

उप विकास आयुक्त ने कहा कि जिला के नागरिक नशा मुक्ति अभियान को केवल कानून व्यवस्था के दृष्टिकोण से न देखें, बल्कि इसे एक सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाएं, जिससे भविष्य की पीढ़ी को नशे की गिरफ्त से मुक्त रखा जा सके। साथ ही जनसाधारण से अपील किया गया कि ड्रग्स के अवैध व्यापार, सेवन, परिवहन की सूचना टोल फ्री नंबर 112 एवं पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 0657-2431028 पर जरूर दें।

बैठक में जिला के वरीय पदाधिकारियों के अलावे शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस, नगर निकायों के पदाधिकारी समेत ड्रग इंस्पेक्टर, फूड इंस्पेक्टर व अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।